Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 16 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई डुमरी SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व में की गयी। बीते 29 जुलाई को निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान के पास से एक बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस कप्तन डॉ कुमार विमल के निर्देश पर SDPO सुमित प्रसाद की निगरानी में SIT का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

    SDPO सुमित प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मुखबिरों की सूचना और CCTV फुटेज के जरिए मुख्य आरोपी की पहचान की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि देवघर जिले के मधुपुर रेलवे स्टेशन पर GRP की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति सुनील ठाकुर को पकड़ा है। सुनील ठाकुर धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र के चरकखुर्द का रहने वाला है। निमियाघाट पुलिस ने मधुपुर जाकर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कई जगहों से दोपहिया वाहन चोरी करने और गिरिडीह के किशन यादव उर्फ प्रदीप और सचिन कुमार राय को बाइक बेचने की बात स्वीकार की।

    छापेमारी में 16 बाइक बरामद

    SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरनी पटहरिया और गादी श्रीरामपुर गांव में छापेमारी कर किशन यादव के घर से 14 चोरी की बाइक बरामद की। वहीं सचिन कुमार राय के पास से भी 2 चोरी की बाइक मिलीं। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बाइक चोरी और बिक्री की बात स्वीकार की। SDPO ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों की भी जांच जारी है और जल्द और खुलासे हो सकते हैं।

    बाइक चोरी से बचने के लिए पुलिस के सुझाव

    SDPO सुमित प्रसाद ने लोगों से बाइक की सुरक्षा को लेकर कुछ अहम सुझाव साझा किए हैं :

    1. मजबूत ताले का इस्तेमाल करें : U-लॉक या चेन लॉक का प्रयोग करें और पहिए व फ्रेम को एक साथ लॉक करें।
    2. सुरक्षित स्थान पर बाइक पार्क करें : रोशनी वाले, भीड़भाड़ वाले और CCTV कैमरे से युक्त स्थानों पर ही बाइक रखें।
    3. बाइक का पंजीकरण कराएं : बाइक को स्थानीय पुलिस या अधिकृत एजेंसी के साथ पंजीकृत कराएं।
    4. GPS ट्रैकर लगवाएं : बाइक में GPS ट्रैकर लगाने से चोरी होने पर लोकेशन ट्रैक करना आसान होगा।
    5. चोरी होते ही पुलिस को सूचना दें : बाइक का रंग, मॉडल, सीरियल नंबर और अन्य पहचान चिन्ह बताएं।
    6. बाइक के महत्वपूर्ण पुर्जे सुरक्षित रखें : जैसे पहिए, सीट आदि को लॉक करें या अपने साथ ले जाएं।
    7. CCTV निगरानी में पार्किंग करें : संभव हो तो हमेशा कैमरे की निगरानी वाले स्थान पर पार्क करें।
    8. स्मार्ट अलार्म सिस्टम लगाएं : मोशन सेंसर और वाइब्रेशन डिटेक्टर वाला अलार्म बाइक में लगवाएं, ये ज्यादा महंगा भी नहीं होता।

    गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में वाहन चोरों के बीच हड़कंप मच गया है और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। पुलिस ने सभी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

    Also Read : मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    16 stolen vehicles recovered Three bike thieves arrested in Giridih गिरिडीह गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार चोरी की 16 गाड़ियां बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
    Next Article फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.