Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»UPSC परीक्षा को लेकर रांची में तैयारी पूरी, 25 मई को होगा एग्जाम
    झारखंड

    UPSC परीक्षा को लेकर रांची में तैयारी पूरी, 25 मई को होगा एग्जाम

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राजधानी के मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने की। रांची जिले में 25 मई को यह परीक्षा दो पालियों में 48 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य दस्तावेज समय पर और सुरक्षित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाए जाएं और परीक्षा के बाद उन्हें जीपीओ में जमा किया जाए।

    परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ चार पुलिस बल और एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि UPSC के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही हर केंद्र पर बिजली, पानी, शौचालय, ORS और नींबू पानी जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। परीक्षा के बाद उपस्थिति विवरणी, जैमर रिपोर्ट और निरीक्षण प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष में जमा करना होगा। के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार और उमा शंकर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    Also Read : बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी मछली को फंसाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    Anjani Kumar Mishra Civil Services Preliminary Exam Dr. Shyama Prasad Mukherjee Auditorium Exam Center Ranchi Exam Facilities Exam Preparation Meeting Jharkhand administration. law and order Manjunath Bhajantri Metal Detector Check Morhabadi Security Arrangements Static Magistrate UPSC Exam 2025 UPSC Instructions UPSC Jharkhand UPSC Jharkhand Ranchi UPSC निर्देश UPSC परीक्षा 2025 अंजनी कुमार मिश्र झारखंड प्रशासन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र रांची परीक्षा तैयारी बैठक परीक्षा सुविधाएं मंजूनाथ भजंत्री मेटल डिटेक्टर जांच मोरहाबादी रांची विधि व्यवस्था सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था स्टैटिक दंडाधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनकी युवक ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार
    Next Article फाइबर से लेकर विटामिन-मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकता है यह छोटा सा बीज

    Related Posts

    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.