Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण
    झारखंड

    धनबाद में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियां तेज, डीसी-एसएसपी ने परेड रिहर्सल का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2026Updated:January 24, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को गोल्फ ग्राउंड में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया और सलामी ली।

    रिहर्सल के दौरान विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासित और आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान डीसी आदित्य ने परेड की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस जवानों ने बेहतर अभ्यास किया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

    गणतंत्र

    डीसी ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथियों के स्वागत से जुड़ी व्यवस्थाओं को उच्च स्तर का बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल जवानों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की प्रेरणा दी।

    प्रशासन ने बताया कि 26 जनवरी को शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में सुबह 9 बजे उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय, मिश्रित भवन, अनुमंडल कार्यालय, रेड क्रॉस सोसाइटी, पुलिस लाइन और गांधी सेवा सदन सहित अन्य स्थानों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा।

    गणतंत्र

    रिहर्सल के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीडीसी (उप विकास आयुक्त) सन्नी राज, एसडीएम लोकेश बारंगे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    गणतंत्र

    Also Read : सिमडेगा में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन का आयोजन, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    administrative preparations Deputy Commissioner Dhanbad District Administration Flag Hoisting Golf Ground Parade Rehearsal Republic Day 2026 Security Arrangements senior superintendent of police उपायुक्त गणतंत्र दिवस 2026 गोल्फ ग्राउंड जिला प्रशासन धनबाद ध्वजारोहण परेड रिहर्सल प्रशासनिक तैयारी वरीय पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में “रन फॉर रोड सेफ्टी” मैराथन का आयोजन, लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
    Next Article लंदन में सीएम हेमंत सोरेन से नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों की मुलाकात, निवेश और सहयोग पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.