Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर पति ने गर्भवती पत्नी-बेटे को जिंदा जलाया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
    बिहार

    बिहार में दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर पति ने गर्भवती पत्नी-बेटे को जिंदा जलाया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2022Updated:January 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार : सुपौल में सरकारी नौकरी में घूस देने के लिए गर्भवती पत्नी और तीन साल के बेटे को जिंदा जला दिया। पति ने रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी पाने के लिए एक लाख रुपए में किसी से बात कर रखी थी। इसे लेकर वह पत्नी और ससुरालवालों से कई महीने से दहेज मांग रहा था। मंगलवार को इसी बात काे लेकर पत्नी से विवाद हुआ था।

    इसके बाद पति ने गर्भवती पत्नी और तीन साल के बेटे की आंखों में पहले पट्‌टी बांधी फिर पलंग से बांधकर केरोसिन छिड़क फूंक दिया। इस घटना के बाद पति ओर उसकी बहन फरार हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चे को जिंदा जलाया गया है। घटना के बाद घरवाले फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बॉडी पूरी तरह जल चुकी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत महिला की पहचान आशीष कुमार की पत्नी रंजना देवी (27) और पुत्र प्रभव आशीष (3) के रूप में हुई है।

    मृत महिला के परिजनों के अनुसार, पति आशीष ने रेलवे ग्रुप डी में अपनी नौकरी के लिए सेटिंग कराई थी। इसके लेकर पिछले कई महीनों से वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से एक लाख रुपया मांग रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इसी बात को दोनों में विवाद हुआ। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आशीष मारपीट करने लगा।

    इसके बाद पत्नी और बच्चे की आंखों पर पट्‌टी बांध दिया। आरोप है कि आशीष अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर पत्नी और पुत्र को पलंग से बांध दिया। इसके बाद केरोसिन तेल छिड़क जिंदा जला दिया। आग लगने ही महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कमरे धुंआ निकलता देख और महिला की आवाज सुन पड़ोसी दौड़कर आए लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।

    महिला और उसके पुत्र दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की लाश बुरी तरह जल चुकी थी। पड़ोसी ने फौरन पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि यह क्रूरता की हद है। आशीष ने तीन लोगों की हत्या की है। पत्नी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ अपने बेटे को निर्मम हत्या की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आशीष और उसकी बहन को जल्द करे। दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत, बंदरों की उछल-कूद में गिरी दीवार
    Next Article गोड्डा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने प्रेमी पर हत्या की आशंका जताई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.