Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में एसीबी का एहतियातन छापेमारी, रांची और धनबाद नगर निगम में छानबीन
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में एसीबी का एहतियातन छापेमारी, रांची और धनबाद नगर निगम में छानबीन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार को रांची और धनबाद नगर निगम के कार्यालय में अचानक पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फोर्स के साथ पहुंची एसीबी की टीम को देख कार्यालय में हड़कंप मच गया। पदाधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हो गए। वहीं, टीम ने बताया कि प्रिवेंटिव मेजर के तहत वो यहां पहुंची है। ताकि कहीं कुछ गलत हो तो उसके रोक-थाम के लिए क्या उपाय किए जाए।
    रांची नगर निगम में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के छापेमारी को रोकने के लिए मेयर आशा लकड़ा ने हस्तक्षेप किया। जिसके बाद एसीबी की टीम और मेयर के बीच कानूनी प्रावधान को लेकर वाद विवाद हुआ। कुछ समय के लिए एसीबी की टीम ने छापेमारी रोक दी। हालांकि फिर से एसीबी की तरफ से छानबीन शुरू कर दी गई।
    दरअसल, मेयर आशा लकड़ा का कहना था कि निगम ऑटोनॉमस बॉडी है। वहां बिना जानकारी के जांच पड़ताल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जांच करनी थी तो पहले निगम को सूचना देनी चाहिए थी। जबकि एसीबी की टीम ने सीधे तौर पर कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की सूचना पहले से नहीं दी जाती और हालांकि इसकी सूचना नगर विकास विभाग को दे दी गई थी।
    इस दौरान छापेमारी कुछ समय के लिए रुक गई। वहीं बातचीत में कोई हल नहीं निकला और एसीबी की टीम मेयर के कमरे से निकल गई और फिर से जांच में जुट गई। इसको लेकर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि एसीबी की टीम ने जांच की कोई सूचना नहीं दी थी। यह कहीं न कहीं सरकार की साजिश के तहत किया जा रहा है।
    मेयर ने कहा कि बीजेपी की सरकार के समय चुने गए प्रतिनिधि और अधिकारियों को परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सरकार के इशारे पर ही निगम में भी छापेमारी कराई जा रही है। मेयर ने कहा कि ऑटोनॉमस बॉडी होने के नाते निगम को पहले इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में घायल चार और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 17 हुई
    Next Article लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामला : 11 दोषी करार दिया, सजा पर 2 मार्च को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.