Jamshedpur : घाटशिला में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व रविवार को मनाया जा रहा। मऊभंडार गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से इस मौके पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। नगर कीर्तन मऊभंडार गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग तक जाएगी और फिर उसी मार्ग से लौटकर गुरुद्वारा में संपन्न होगी। इस दौरान पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ साहिब और बड़ी संख्या में सिख धर्मावलंबी शामिल होंगे।
अखंड पाठ और शबद कीर्तन
प्रकाश पर्व पर गुरु का अखंड पाठ शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ था और रविवार की सुबह संपन्न होगा। अखंड पाठ के समापन के बाद गुरुद्वारा में शबद कीर्तन होगा और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
लंगर और प्रभात फेरी
नगर कीर्तन के बाद गुरु के लंगर का आयोजन होगा, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। पर्व के अवसर पर 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के बीच प्रभात फेरी भी आयोजित की गई थी।
मऊभंडार गुरुद्वारा प्रबंध समिति ने मऊभंडार और घाटशिला में जगह-जगह तोरण द्वार भी सजाए हैं। शनिवार को समिति के सदस्य नगर कीर्तन और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों में व्यस्त रहे।
Also Read : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय झारखंड दौरा, अलर्ट मोड में प्रशासन


