Koderma : कोडरमा जिले के लोगों के लिए रविवार यानी 15 मार्च का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है। डीवीसी द्वारा ग्रिड मरम्मत के काम के चलते सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के एसडीओ संदीप कुमार ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे
एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि डीवीसी कोडरमा के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति करने वाले ग्रिडों की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान JSEB 1 और JSEB 2 से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे कोडरमा जिले के कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो और जयनगर प्रखंड में बिजली पूरी तरह बाधित रहेगी।
रविवार का दिन और अतिरिक्त परेशानी
गर्मी लगातार बढ़ रही है और रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण लोग अक्सर घर के सफाई और घरेलू काम इसी दिन करते हैं। बिजली बंद रहने से इन योजनाओं में परेशानी हो सकती है।

बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने लोगों से कहा कि वे अपने सभी जरूरी काम रविवार सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें। उन्होंने कहा कि विभाग सप्लाई बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। रणधीर कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि रविवार शाम 6 बजे से बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
Also Read : नितिन प्रकाश बने चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष, 21 पार्षदों के साथ ली शपथ


