Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सुबह-सुबह थाने पर ग्रेनेड से हमला! सो रहे थे पुलिसकर्मी…
    क्राइम

    सुबह-सुबह थाने पर ग्रेनेड से हमला! सो रहे थे पुलिसकर्मी…

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Attack on Police Station : मंगलवार की तड़के लगभग सवा तीन बजे पंजाब के अमृतसर इस्लामाबाद थाने में एक धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. धमाका थाने के भीतर किसी बम जैसी वस्तु फेंकने से हुआ, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका ग्रेनेड से हुआ था या आईईडी से. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

    गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली जिम्मेदारी

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस बीच, विदेश में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया के करीबी गैंगस्टर जीवन फौजी ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक टुकड़ी भी थाने में जांच के लिए पहुंची है.

    थाने में ही सो रहे थे पुलिसकर्मी

    बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद थाना एक रिहायशी इलाके में स्थित है और धमाके के समय थाने में चार पुलिसकर्मी सो रहे थे. धमाके के बाद वे जाग गए और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया. हालांकि, धमाके के बाद थाने के पुलिसकर्मियों ने इलाके में खड़े लोगों से यह कहा कि कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ.

    धमाके से हुआ नुकसान

    धमाके के बाद आसपास के लोग जब थाने के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि संतरी पोस्ट की सीमेंट की छत को हल्का नुकसान हुआ था और दीवार की चार-पांच ईंटें उखड़ गईं. थाने के ठीक सामने स्थित कुछ घरों के कांच भी चटक गए थे, जिससे यह साफ होता है कि धमाका शक्तिशाली था.

    https://x.com/ANI/status/1868868995681800234

    Amritsar army Attack Blast blast damage CCTV Gangster grenade Happy Pashia Harpreet Singh IED investigation Islamabad police station Jeevan Fauji police Police Commissioner policeman residential area sentry post social media window glass अमृतसर आईईडी इस्लामाबाद थाने खिड़की कांच गैंगस्टर ग्रेनेड जांच जीवन फौजी धमाका धमाके का नुकसान पुलिस पुलिस कमिश्नर पुलिसकर्मी रिहायशी इलाका संतरी पोस्ट सीसीटीवी सेना सोशल मीडिया हमला हरप्रीत सिंह हैप्पी पाशिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी की परवरिश पर उठाए सवाल तो भड़क उठीं दबंग गर्ल; यूं दिया करारा जवाब
    Next Article रांची में नाबालिग लड़की का अपहरण, महीने भर पहले भी हुई थी अगवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.