Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लाइट हाउस प्रोजेक्ट निर्माण कार्य का स्थानीय लोग कर रहे विरोध, नहीं समझने पर पुलिस ने की सख्ती
    झारखंड

    लाइट हाउस प्रोजेक्ट निर्माण कार्य का स्थानीय लोग कर रहे विरोध, नहीं समझने पर पुलिस ने की सख्ती

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। जगरनाथपुर में पंचमुखी मंदिर के पीछे लाइट हाउस प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य का एक बार फिर स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंचे कर हंगामा कर रहे है। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, कोई समझने को तैयार नहीं। इसके बाद पुलिस ने थोड़ा सख्ती के साथ उन्हें हटा रहे है।

    सूत्र की मानें, तो पुलिस ने स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज भी किया है। लेकिन, फ़ोटो या वीडियो नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहां पर अफरा-तफरी मच गया।सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर आसपास के थाना प्रभारी, पीसीआर समेत अतिरिक्त फ़ोर्स को भेजा गया।

    पुलिस छावनी में तब्दील कर शुरू हुई थी लाइट हाउस प्रॉजेक्ट

    पंचमुखी मंदिर के पीछे लाइट हाउस प्रोजेक्ट की शुरूआत बुधवार को हुई थी। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी के दौरान यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हुआ है। कंपनी के कर्मचारी जीसीबी लगा कर निर्माण कार्य में लग गए है।
    इससे पूर्व 20 फरवरी को इस स्थान पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई थी। मगर, स्थानीय लोगों के विरोध के कारण पुलिस प्रशासन को खाली हाथ लौटना पड़ा था। फिलहाल मित्र मंडल मैदान में तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय लोग धीरे-धीरे कर गोलबंद हो रहे है। हालांकि, इतनी संख्या में पुलिस को देख सामने विरोध करने कोई नहीं आ रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी ऑनलाइन शिलान्यास

    1 जनवरी को इस प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से किया था। 1008 फ्लैट बनाने का काम मुंबई की कंपनी मेसर्स एसजीसी मेजिक्रेट को मिला है। लेकिन कंपनी के लोग पंचमुखी मंदिर में प्रोजेक्ट शुरू करने पहुंचते हैं तो आसपास के लोग विरोध करने लगते हैं। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट गैर जरूरी है। इस विवाद से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इसी को लेकर मंगलवार को सुरक्षा के बीच लाइट हाउस प्रोजेक्ट से जुड़े काम शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10वीं-11वीं के नंबरों से तय होगा CBSE 12वीं बोर्ड का रिज़ल्ट, 31 जुलाई को नतीजे होंगे घोषित
    Next Article गिरिडीह : घाघरा नदी पर बना डायवर्सन मूसलाधार बारिश में बहा

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.