Giridih (Goswami Naresh Nath) : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबीडीह गांव रोड के किनारे खजूर की ताड़ी बेच रहे एक गरीब व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ताड़ी बेच रहे नागेश्वर माथा उर्फ नागेश्वर चौधरी की ताड़ी और डब्बों को मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर दिया।
नागेश्वर चौधरी के अनुसार पुलिस की कार्रवाई से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। नागेश्वर चौधरी का कहना है कि वह लंबे समय से खजूर की ताड़ी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खजूर की ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है, जो शरीर के लिए लाभदायक भी माना जाता है।

नागेश्वर चौधरी ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और कुल मिलाकर करीब 10 लोगों के परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। ताड़ी बिक्री ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Also Read : WPL 2026 : डीवाई पाटिल में हाई-स्टेक्स मुकाबला, दिल्ली और गुजरात में होगी भिड़ंत
Also Read : सोने और चांदी के दामों में तेजी… जानें ताजा रेट
Also Read : कड़ाके की ठंड से ठिठुरा झारखंड, खूंटी में टूटा रिकॉर्ड, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

