Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»WPL 2026 : डीवाई पाटिल में हाई-स्टेक्स मुकाबला, दिल्ली और गुजरात में होगी भिड़ंत
    खेल-सिनेमा

    WPL 2026 : डीवाई पाटिल में हाई-स्टेक्स मुकाबला, दिल्ली और गुजरात में होगी भिड़ंत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज यानी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7 बजे किया जाएगा।

    दोनों टीमों का हाल

    दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात जायंट्स ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को 10 रन से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है।

    गुजरात का आत्मविश्वास बढ़ा

    चौथे सीजन में गुजरात जायंट्स आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। टीम ने शनिवार को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 207 रन बनाए थे। कप्तान एश्ले गार्डनर ने अर्धशतक जड़ा। जवाब में यूपी की टीम 197 रन ही बना सकी और गुजरात ने मुकाबला 10 रन से जीत लिया। अगर गुजरात आज भी जीत दर्ज करती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी रहेगी।

    दिल्ली की नजर पहली जीत पर

    दिल्ली कैपिटल्स भी इस सीजन में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सिवर-ब्रंट की फिफ्टी के दम पर 196 रन बनाए थे। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप होने के बावजूद दिल्ली की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। आज का मैच जीतकर दिल्ली अपने अंक खाते की शुरुआत करना चाहेगी।

    डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच

    डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस सीजन में यहां खेले गए मैचों में बड़े स्कोर बने हैं।

    मौसम रहेगा साफ

    नवी मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिनभर धूप रहेगी और रात में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    हेड टू हेड में दिल्ली आगे

    WPL के अब तक खेले गए तीन सीजन में दिल्ली और गुजरात के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मैच दिल्ली ने जीते हैं, जबकि गुजरात को 2 बार जीत मिली है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों के बीच खेले गए एकमात्र मैच में भी दिल्ली को जीत मिली थी।

    संभावित प्लेइंग-11

    दिल्ली कैपिटल्स : जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोलवार्ट, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

    गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, अनुष्का शर्मा,काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर।

    Also Read : सोने और चांदी के दामों में तेजी… जानें ताजा रेट

    WPL 2026 : आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला WPL 2026: Today's match is between Delhi Capitals and Gujarat Giants.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोने और चांदी के दामों में तेजी… जानें ताजा रेट
    Next Article ताड़ी बेचकर पांच बच्चों का पेट पालने वाले पर पुलिस का एक्शन… जानें क्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.