Ranchi : रांची में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी रविवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,30,250 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल शाम 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,650 रुपये था, जबकि 24 कैरेट सोना 1,35,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। यानी आज 22 कैरेट सोने में 1,600 रुपये और 24 कैरेट सोने में 1,680 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी के भाव में भी इजाफा देखने को मिला है। आज रांची में चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि शनिवार को इसका भाव 2,68,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने और चांदी के दाम अलग-अलग हैं। बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,31,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,51,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है, वहीं चांदी का भाव 2,51,950 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,27,563 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,39,160 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,51,950 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Also Read : झारखंड में सुबह-शाम घने कोहरे का असर, कई जिलों में अलर्ट

