Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की बाथरूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
    मनोरंजन

    मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की बाथरूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देश की टॉप फैशन डिजाइनर्स में से एक प्रत्युषा गारिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शनिवार को तेलंगाना के बजारा हिल्स अपार्टमेंट में वह मृत पाई गईं. प्रत्युषा गारिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने उनके बेडरूम से जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर बरामद किया है. बंजारा हिल्स में सर्किल इंस्पेक्टर में संदिग्ध हालात में मौत का केस दर्ज किया गया है. उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है.

    जानकारी के मुताबिक, 35 साल की फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला बंजारा हिल्स में रहती थीं. शनिवार (11 जून) की दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा न खुलने पर पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया.

    पुलिस ने घरवालों को किया इंफॉर्म
    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस्मानिया हास्पिटल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. फैशन डिजाइनर के निधन का जानकारी दिल्ली में उनके रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी गई है. प्रत्यूषा का उनके नाम से ही फैशन ब्रांड काफी प्रसिद्ध है.

    बेडरूम से मिली कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल
    पुलिस को जो उनके बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड की बोतल मिली है, उससे वो अंदाजा लगा रही है कि मामला सुसाइड का है. पुलिस की मानें तो प्रत्युषा ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी. पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा.

    डिप्रेशन का शिकार थीं प्रत्युषा!
    कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रत्युषा डिप्रेशन का शिकार थीं और उनका उपचार भी चल रहा था. हालांकि, अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से है कपड़ों का ब्रांड
    प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है, जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है. इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं.

    प्रत्युषा का इन ब्रांड्स के साथ है कोलैबरेशन
    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा. माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, रवीना टंडन, नेहा धूपिया, नुसरत भरूचा, जूही चावला के साथ कई एक्ट्रेसेस उनके डिजाइन किए हुए कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं. प्रत्युषा ने रितिका सचदेवा, पूरब पश्चिम, प्रेरटो, पी मनोहरलाल के साथ ब्रांड कोलैबरेशन भी किया है.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को पूरी तरह से विफल बताया, कहा-सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही
    Next Article रांची : बाजार बंद कराने सड़क पर उतरी पुलिस, लालपुर-कोकर बाजार में सब्जी बेचने वालों ने दुकान लगाई थी

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.