Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को पूरी तरह से विफल बताया, कहा-सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को पूरी तरह से विफल बताया, कहा-सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार रांची हिंसा मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है. गुंडों ने पूरे शहर में अराजकता फैलाई और सरकार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. ये बातें उन्होंने शनिवार को मीडिया से कही. बाबूलाल मरांडी शनिवार रात हनुमान मंदिर पहुचे थे. वहां की हालत देखने के बाद वो राज्य सरकार पर जमकर बरसे. शनिवार देर रात से ही राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है. आम लोगों को इस से थोड़ी राहत मिली है. अब इंटरनेट के जरिए भी लगातार कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है. बताते चलें कि शुक्रवार को राजधानी रांची में जमकर उपद्रव हुआ है.

    कई मंदिरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया. जिसके बाद से मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में लगातार कई राजनीतिक संगठनों के लोग पहुंचे हैं. वहीं शनिवार को देर रात भारतीय जनता पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी, हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना के बाद ऐसा लग रहा है कि इस शहर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर फेल है. गुंडों और बदमाशों के हाथों में शुक्रवार को पूरा शहर था, घंटों इन गुंडों ने शहर में उत्पात मचाया है. इसके बावजूद सरकार कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही है.

    उन्होंने कहा कि रांची शहर की देश दुनिया में किरकिरी हो रही है और अराजक तत्वों पर सरकार कार्रवाई करने के बजाए इंतजार में है. यह समझ से परे है. बाबूलाल मरांडी ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने की बात कही है. उन्होंने कहा है इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी ना होना यह दुखद बात है. ऐसे में तो अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ेगा.

    शुक्रवार को कई मोबाइल और कैमरों के माध्यम से यह खुलेआम दिख रहा था, कोई पत्थर फेंक रहा है, कोई एक ईंट फेक रहा है. किसी के हाथों में डंडा है तो कोई तलवार भांज रहा है तो कोई चप्पल फेंक रहा है. कोई आग लगा रहा है और यह सब चीजें साफ-साफ दिख रही है. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होना यह कहीं ना कहीं दर्शाता है कि घटना को पूरी तरह सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने फीफा नेशंस कप-2022 के लिए क्वॉलीफाई कर इतिहास रचा
    Next Article मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला की बाथरूम में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.