Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 12:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिला थाना में नवविवाहित जोड़े की पिटाई, पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया
    झारखंड

    महिला थाना में नवविवाहित जोड़े की पिटाई, पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: महिला थाना में सोमवार को नवविवाहित जोड़े की लड़की के परिजनों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दरअसल, महिला ने अपनी बेटी के अपहरण किए जाने का मामला सुदामडीह थाना में दर्ज कराया था। इसकी जानकारी होने पर बेटी और दामाद महिला थाना पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पिटाई की गई।

    सुदामडीह थाना में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती देख सोमवार को युवती अपनी प्रेमी (पति) के साथ महिला थाना में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की जानकारी जैसे ही युवती के परिजनों को मिली वो महिला थाना पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे।

    इस दौरान महिला थाने में ही दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। इसमें लड़की की मां के हाथ में चोट आई है। इस बीच महिला थाना में तैनात पुलिस जवानों और महिला कॉन्स्टेबल ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान लड़की बार-बार यही कह रही थी कि मैंने स्वेच्छा से अपने प्रेमी से शादी की है। किसी तरह का कोई दबाव मेरे ऊपर नहीं है।

    इधर, मामले पर महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की की मां स्थानीय थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी को लेकर आज महिला थाना में प्रेमी-प्रेमिका ने सरेंडर किया। इस दौरान लड़की की मां ने बेटी को काफी समझाने का प्रयास किया है। इसी बीच हो सकता है नोकझोंक हुई होगी। लेकिन इस मामले पर पुलिस अभी जांच कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतीन बच्चों के साथ खदान में कूदी महिला, महिला और एक बच्चे का शव बरामद
    Next Article कुलमती नदी में बने बांध में नहाने के दौरान छात्र का डूबने से मौत, दो घंटे तक मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.