Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार: व्यवसायी से दिनदहाड़े एक लाख 40 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    लातेहार: व्यवसायी से दिनदहाड़े एक लाख 40 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः बुधवार को बिजली ऑफिस के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने लूट की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि व्यवसायी का मुंशी से एक लाख 40 हजार रुपये लेकर जा रहा था, तभी लूट की घटना को अंजाम दिया गया. पलामू के ऑटो पार्ट्स व्यवसायी का मुंशी जगरनाथ प्रसाद लातेहार में बकाया वसूली करने पहुंचा था.

    मिली जानकारी के अनुसार चंदवा में बकाया 1 लाख 40 हजार 800 रुपए वसूलने के बाद लातेहार पहुंचे और बिजली ऑफिस के समीप एक ऑटो पार्ट्स दुकानदार से बकाया कलेक्शन करने के बाद पैदल दूसरे दुकान की ओर बकाया वसूलने जा रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और मुंशी से थैला छीनने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मुंशी और अपराधी के बीच धक्का मुक्की और मारपीट भी हुई, जिससे मुंशी जमीन पर गिर गया और अपराधी थैला लेकर भाग निकला. बताया जा रहा है कि जिस समय लूट की घटना हुई.

    उस समय घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो पुलिसकर्मी सादे वर्दी में किसी मामले की तफ्तीश कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी. इसके बाद आसपास के थाना क्षेत्र के पुलिस नाकेबंदी कर जांच शुरू की. लेकिन अपराधी पकड़ा नहीं जा सका. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलके के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और अपराधी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची: फेयरडील हुंडई कंपनी में 30 लाख की हेराफेरी, मामला दर्ज

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.