Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली
    क्राइम

    कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में पुलिस और कुख्यात अपराधी विजय सहनी के बीच मुठभेड़ हुई। विजय सहनी, जो हत्या, लूट और बैंक डकैती सहित 20 मामलों में वांटेड था, ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर तीन-चार राउंड गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और एसटीएफ ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। उसके पास से दो पिस्तौल और कई हथियार बरामद किए गए। घायल विजय को पुलिस ने एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मुठभेड़ रविवार शाम को आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास रेलवे ट्रैक पर हुई।

    विजय सहनी सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर का रहने वाला है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि तीन-चार महीने पहले मालसलामी थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी संतोष कुमार की हत्या में उसका नाम सामने आया था। इस हत्या के बाद उसका एक फोटो हथियार के साथ वायरल हुआ था। वह ओडिशा और झारखंड में हुई बैंक डकैतियों में भी वांटेड है।

    पुलिस के मुताबिक, विजय सहनी रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के आसोचक में किसी की हत्या करने की साजिश रच रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे घेर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हथियार रेलवे ट्रैक के पास एक बोरे में छिपाए हैं। जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने ले गई, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

    पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा

    पटना पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अपराधियों को सख्त संदेश दे रहा है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई अपराधी गिरफ्तारी के बाद हथियार छीनने, गोली चलाने या भागने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने फरार अपराधियों को सरेंडर करने या गिरफ्तार होने की चेतावनी दी है।

    विजय सहनी का आपराधिक रिकॉर्ड

    विजय सहनी एक सुपारी किलर है और कई हत्याओं में शामिल रहा है। उसने आलमगंज, बाइपास और मालसलामी थाना क्षेत्रों में 7 लोगों की हत्या की, जिसमें कुख्यात मस्तु वर्मा, मनोज केवट, नवीन कुमार, जितेंद्र, दीपक उर्फ पगला, होटल संचालक संतोष और किशोरी पासवान शामिल हैं। इसके अलावा, वह धनबाद और ओडिशा में हुई बैंक डकैतियों में भी शामिल है, जिसमें ओडिशा में 20 लाख रुपये की लूट का मामला भी दर्ज है।

    पिछले तीन महीनों में पुलिस की कार्रवाई

    पिछले तीन महीनों में पटना पुलिस ने 9 अपराधियों के पैरों में गोली मारी है। इनमें 17 अगस्त को विजय सहनी, 15 अगस्त को दिव्यांशु उर्फ अंशु, 6 अगस्त को रोशन, 22 जुलाई को बलवंत और रविरंजन, 25 जून को राजा, 12 जून को विवेक कुमार, 11 जून को इशु कुमार और 23 मई को विशाल जैसे कुख्यात अपराधी शामिल हैं। ये सभी पुलिस पर हमला करने या भागने की कोशिश में घायल हुए।

    Also Read : ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    Bihar Crime News bihar patna news patna news Police encounter with notorious criminal Vijay Sahni shot in the leg कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस मुठभेड़ पटना न्यूज पैर में लगी गोली बिहार क्राइम न्यूज बिहार पटना न्यूज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
    Next Article लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चक्रधरपुर की मोबाइल दुकान में चोरी का नेपाल कनेक्शन, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 21 मोबाइल बरामद

    October 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.