Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित
    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉस्टल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के एक विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि हॉस्टल के हॉल नंबर 5 में रखे सभी बेड और सामान जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में स्कूल की करीब 200 छात्राएं बाल-बाल बच गईं। घटना बरियातू प्रखंड में स्थित बालिका आवासीय विद्यालय से सामने आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी छात्रा को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार बरियातू बालिका आवासीय विद्यालय में 200 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और सभी हॉस्टल में रहती हैं। सोमवार सुबह सभी छात्राएं पीटी के लिए हॉस्टल से बाहर मैदान में गई थीं। इसी दौरान हॉस्टल से धुआं निकलता दिखा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। हॉल नंबर 5 में रखे बेड और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे कामयाब नहीं हो सके।

    पुराने भवन में चल रहा है स्कूल

    यह स्कूल झारखंड सरकार द्वारा संचालित है और वर्तमान में एक पुराने भवन में चल रहा है। स्कूल का नया भवन पिछले 5 साल से निर्माणाधीन है। हॉस्टल में जगह की कमी के साथ-साथ बिजली के तार भी काफी पुराने हैं। आशंका है कि पुराने तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। छात्राओं ने बताया कि वे सुबह पीटी के लिए बाहर थीं, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।

    वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है

    जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने मीडिया को बताया कि आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हॉस्टल में रखे बेड और सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल, छात्राओं के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मामले की जांच जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Also Read : कुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली

    A huge fire broke out in the hostel of this school in Latehar all the students are safe लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आग सभी छात्राएं सुरक्षित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अपराधी विजय सहनी के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गो’ली
    Next Article बिहार में हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने दी सफाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.