Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read129
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में बढ़ती अड्डेबाजी और उससे जुड़े आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए राँची पुलिस ने सोमवार की रात बड़ा अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन कार्रवाई की गई। देर रात तक चले इस अभियान में थाना प्रभारी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने मिलकर करीब 70 स्थानों पर छापेमारी की।

    पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 203 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से कई को कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया, जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई स्थानों पर बेवजह खड़े युवकों को पुलिस ने मौके से खदेड़कर हटाया।

    अभियान नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू समेत ग्रामीण क्षेत्रों के 50 से अधिक इलाकों में चलाया गया। रातभर हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, सुनसान स्थानों और पार्कों में भी निगरानी बढ़ाई।

    एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अड्डेबाजी के दौरान अक्सर युवक नशे का सेवन करते हैं और कई बार आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाते हैं। ऐसे में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

    पुलिस ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे भयमुक्त होकर किसी भी प्रकार की अड्डेबाजी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    203 people arrested 203 लोगों को पकड़ा गया Police crack down on loitering in Ranchi रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो
    Next Article कदमा में कुख्यात मो तौकीर उर्फ़ गोरा की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.