Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चले गोली-बम… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read138
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारोडीह गांव में गुरुवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी और पेट्रोल बम चलाए गए। अचानक हुई घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले आरोपित मौके से भाग निकले। बाद में पचम्बा थाना पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए।

    एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें भी गोली चलने और पेट्रोल बम फेंके जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जमुआ और पचम्बा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कई कथित जमीन माफियाओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें पचम्बा के सन्नी रायन, जुगनू, सब्बीर और परसाटांड के बिजय वर्मा शामिल बताए जा रहे हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/11/gir.mp4

    पीड़ित अखिलेस्वर सिन्हा और उनके पुत्र हर्ष सिन्हा ने आरोप लगाया कि वे अपने जमीन पर चारदीवारी निर्माण करा रहे थे, तभी सन्नी रायन अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि सन्नी ने मजदूरों से मारपीट की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोली चलाई। साथ ही, मौके पर पेट्रोल बम भी फोड़े गए।

    हर्ष सिन्हा ने बताया कि सन्नी रायन पिछले कई दिनों से रंगदारी की मांग कर उन्हें परेशान कर रहा था। रंगदारी नहीं देने पर यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Also Read : धनबाद में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी सख्त, अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश

    Bullets and bombs were fired in Karodih of Jamua due to land dispute... Watch video गिरिडीह जमीन विवाद में जमुआ के कारोडीह में चली गोली-बम... देखें वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIITF 2025 : झारखंड पवेलियन में तसर और महिला शक्ति की दमदार प्रस्तुति
    Next Article रांची में अड्डाबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 203 लोगों को पकड़ा गया

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.