Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे, लेकिन अब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. सदर थाना पुलिस ने मोहरा गांव से दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए. इस सफलता के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं, जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

    मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

    सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का लगातार पुलिस द्वारा पीछा किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद एक और चोरी की मोटरसाइकिल फतेहपुर थाना क्षेत्र से बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि चोरी के अन्य मामलों में भी इन दोनों चोरों का हाथ है और गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

    चेक बाउंस मामले में गिरफ्तारी

    इसके अलावा, इंस्पेक्टर ने 2021 में हुए एक और मामले का खुलासा किया, जिसमें नगर के एक मौल में एसी लगाने का काम करने वाले धिरेन महराना ने अनिकेत सिंह से एसी लगवाने का काम कराया था. लेकिन बाद में धिरेन ने अनिकेत सिंह को नगद पैसे के बजाय चेक दिया। जब अनिकेत ने चेक को बैंक में जमा किया, तो चेक बाउंस हो गया क्योंकि धिरेन के खाते में पैसा नहीं था. इसके बाद अनिकेत सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया, और पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी के बाद धिरेन महराना को उड़ीसा के कटक से गिरफ्तार किया.

    पुलिस ने बताया कि इन दोनों मामलों में सभी तीन अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और बहुत जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

    अनिकेत सिंह इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल उड़ीसा कटक एसी लगवाने का मामला गिरफ्तार गिरफ्तारी गिरोह गुप्त सूचना चेक बाउंस चोरी का खुलासा चोरी का भंडाफोड़ चोरी की मोटरसाइकिल जामताड़ा पुलिस जेल भेजना धिरेन महराना पुलिस कार्रवाई पुलिस छापेमारी फतेहपुर थाना मोटरसाइकिल चोरी मोहरा गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने टीएसपीसी के खतरनाक कमांडर को पकड़ा, कई नक्सली हमलों में था शामिल
    Next Article 14-15 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय में होगा आदिवासी युवा महोत्सव 2024, शिल्पी नेहा तिर्की बनीं ब्रांड एंबेसडर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.