Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कस्टमर सपोर्ट का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    कस्टमर सपोर्ट का झांसा देकर करते थे ठगी, पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में एसआई प्रकाश सेठ, प्रशांत कुमार, एएसआई हिन्दु उराँव व अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम काशीटांड़, चन्दरूडीह एवं नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम नावाडीह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया। मामले का खुलासा एसपी डॉक्टर एहतेशाम वाकरीब ने साइबर थाना में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त स्थलों पर साइबर अपराधियों का जमाबरा हुआ है और यह लोग ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उसके बाद टीम गठित करते हुए छापेमारी की गई जहां से फुरकान अंसारी, महबुब अंसारी, फरहान असारी, तनीफ हुसैन, चन्दरूडीह चारों थाना करमाटांड़ वही अरशद असारी, अबुल हसन, दोनों ग्राम नावाडीह, थाना नारायणपुर को फर्जी मोबाईल, सिमकार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। बताया कि इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 77/24 दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सभी अभियुक्त का मेडिकल जांच करवा कर जामताड़ा कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभीरक्षा में सभी को मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया गया है। इन अपराधियों के पास से कुल 16 मोबाईल, 18 फर्जी सिमकार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 02 चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड एवं एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। 

     

    एसपी ने बताया कि यह सभी अपराधकर्मी कस्टमर सपोर्ट एप का फाइल लोगों को भेजते है, कस्टमर द्वारा इंस्टॉल करने पर उनका खाता नम्बर यूपीआई से लिंक होने पर उनके खाता से पैसा ठगी करते हैं। साथ ही गूगल में टाटा कार्ड लिखकर लॉगिन करते है एवं कोई 10 डिजिट नंबर डालकर वैलिड क्रेडिट कार्ड नंबर के धारक का पता लगाकर उनकों कॉल कर अपने झांसा में लेकर साईबर ठगी करना। तथा पीएम योजना का लाभ दिलाने हेतु एपीके फाइल को लाभार्थी को भेजते है तथा इंस्टॉल करने तथा एलाउ करने पर उनके मोबाइल का स्क्रिन शेयर अपराधी के पास चला जाता है उसी दौरान साइबर ठगी करता था। इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र है।

    crime Crime news cyber crime Jamtara Jamtara News jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे के कारोबार पर झारखंड सरकार का बड़ा हमला! मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दिया ये निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 21 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.