Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा करने के बजाय नई FIR दर्ज कर उसे निरंतर कस्टडी में रखने का प्रयास किया गया, जिससे राज्य में पुलिस और ACB के दुरुपयोग का असली चेहरा उजागर हुआ है। मरांडी ने बताया कि पिछले 6 सालों से मुख्यमंत्री अपने घोटालों को छुपाने, राजनीतिक विरोधियों को डराने और फर्जी मुकदमों में फंसाने के लिए ACB, CID और झारखंड पुलिस का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
माननीय सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा करने के स्थान पर नई एफआईआर दर्ज कर उसे निरंतर कस्टडी में रखने के प्रयास पर एसीबी और झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी ने हेमंत सरकार में हो रहे पुलिस और ACB के दुरुपयोग का…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 14, 2026
अवैध नियुक्तियाँ और प्रशासनिक खेल
मरांडी का कहना है कि राज्य में अवैध DGP की नियुक्ति कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। ACB को भी भ्रष्टाचारियों के हवाले कर जैसी मर्जी वैसी गलतियाँ और गैरकानूनी काम करवाए जा रहे हैं। “मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूँ, पुलिस आज सबसे बड़ा गुंडा बन चुकी है। वर्दी तो पहनते हैं, लेकिन काम सारे अपराधियों वाला कर रहे हैं। अवैध खनन, रंगदारी, वसूली, जमीन, बालू, पत्थर, शराब का काला धंधा और फर्जी केस — सबमें पुलिस के अधिकारी सीधे संलिप्त हैं,” मरांडी ने जोर देकर कहा।
सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा
मरांडी ने चेतावनी दी कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी आ चुका है। उन्होंने साफ कहा कि सत्ता के प्रभाव में आपराधिक कार्यों में संलिप्त अधिकारियों को समझना होगा कि हेमंत सोरेन उन्हें बचाने कोर्ट में नहीं आएंगे।
जवाबदेही तय और कार्रवाई अनिवार्य
मरांडी ने भाजपा की ओर से यह भी कहा कि “वक्त जो भी लगे, हेमंत सोरेन के कुकर्मों में सहभागी बने या बने हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और विधिसम्मत तरीके से उन्हें सजा दिलवाई जाएगी। भाजपा इसके लिए संघर्ष जारी रखेगी।”
सियासी आरोप-प्रत्यारोप का नया अध्याय
इस बयान के साथ ही झारखंड में सियासी माहौल और गरमाया है। भाजपा ने साफ संकेत दिया कि वे राज्य में पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग के मामलों को उजागर करने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएँगे।
Also Read : महाशिवरात्रि को लेकर बदली गई रांची की यातायात व्यवस्था… देखें डिटेल्स


