Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बच्चा चोर के शक में भीड़ ने पांच साधुओं को पीटा… जानें पूरा मामला
    झारखंड

    बच्चा चोर के शक में भीड़ ने पांच साधुओं को पीटा… जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2026Updated:February 14, 2026No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चा चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने यूपी के संभल जिले से आए पांच साधुओं को बच्चा चोर समझ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि साधु यूपी नंबर की गाड़ी से गांव में घूमते हुए भिक्षा मांग रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को उन पर शक हुआ। देखते ही देखते बात फैल गई और भीड़ उग्र हो गई। बिना किसी पुष्टि के लोगों ने साधुओं को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

    बच्चा चोरी की अफवाह पर बोकारो में बवाल, 5 साधुओं की लोगों ने कर दी पिटाई | Jharkhand Child lifting rumours Five sadhus thrashed by people in Bokaro

    पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान

    घटना की सूचना किसी ने चास थाने को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से किसी तरह बचाकर थाने ले गई। मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने सभी साधुओं से पूछताछ की। जांच के दौरान बच्चा चोरी से जुड़ा कोई भी सबूत नहीं मिला।

    जांच में निकले निर्दोष

    पूछताछ के बाद साफ हो गया कि सभी साधु भिक्षाटन के लिए इलाके में आए थे और उनका किसी भी आपराधिक घटना से कोई संबंध नहीं है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। डीएसपी ने कहा कि अगर साधु लिखित आवेदन देते हैं तो भीड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    एसपी की अपील – अफवाहों से बचें

    एसपी हरविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत थाना या 112 नंबर पर दें। उन्होंने साफ कहा कि कानून को हाथ में लेना गलत है। सोशल मीडिया पर बिना जांच-पड़ताल के कोई भी खबर शेयर न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाना और भीड़ बनाकर हमला करना खुद एक गंभीर अपराध है।

    बढ़ती अफवाहें, बढ़ता खतरा

    इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि अफवाह किस तरह पलभर में माहौल बिगाड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने की अपील की है।

    Also Read : “सत्ता बचाने के लिए पुलिस का हो रहा दुरुपयोग,” बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर सीधा आरोप

    bokaro news child lifting rumours hindi news jharkhand Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“सत्ता बचाने के लिए पुलिस का हो रहा दुरुपयोग,” बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर सीधा आरोप
    Next Article राष्ट्रपति का जमशेदपुर दौरा : मरीन ड्राइव रहेगा बंद, मंच पर सिर्फ 9 लोगों को अनुमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.