Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विकास के मंत्र के साथ देश के चार अमृत स्तंभ को करना होगा मजबूत : पीएम
    झारखंड

    विकास के मंत्र के साथ देश के चार अमृत स्तंभ को करना होगा मजबूत : पीएम

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2023Updated:November 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/खूंटी : विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. 22 नवंबर तक यह यात्रा जनजातीय क्षेत्रों में चलेगी. इसकी शुरुआत करने के बाद पीएम ने कहा कि भगवान बिरसा की धरती पर आने का सौभाग्य मुझे मिला है. उन्होंने कहा कि मुझे बिरसा जेल, संग्रहालय और यहां की चीजों को करीब से देखने का मौका मिला. इससे बेहतर और क्या हो सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि ने किसानों की बड़ी परेशानी खत्म कर दी है. देश को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए चार अमृत स्तंभ पर कार्य करने की जरुरत है. अगले 25 सालों तक इसी मंत्र पर काम करते हुए हम देश के विकास की मजबूत और बुलंद इमारत खड़ी करेंगे.

    विकास का मंत्र किया साझा

    पीएम ने कहा कि दो दशक पूरे हो गए हैं और आज मैं विकास को समझ रहा हूं. विकास के लिए एक मंत्र आपके बीच साझा कर रहा हूं. भगवान बिरसा की इस धरती से मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि अगर भारत के भाग्य को बदलना है और विकास के दिव्य इमारत का निर्माण करना है तो उसके चार अमृत स्तंभों को मजबूत करना होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चार स्तंभों को हम जितनी मजबूती से विकास का कार्य करेंगे विकसित भारत की इमारत भी उतनी बुलंद होगी. झारखंड लगातार विकास कर रहा है. देश के कई राज्यों के साथ ही झारखंड में भी कई ऐसे प्रयास किए हैं जो देश में अग्रणी तौर पर हैं. झारखंड आज रेलवे के क्षेत्र में 100 फीसदी विद्युतीकरण करने वाला राज्य बन गया है.

    आयुष्मान भारत की शुरुआत झारखंड से

    आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत झारखंड से हुई है जो मुझे प्रेरित करता है. झारखंड की पावन धरती से आज फिर 15 नवंबर को 2 ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत की जा रही है. विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बनेगा. पीएम आदिवासी न्याय महा अभियान विलुप्त होने के कगार पर खड़ी जनजाति को आगे बढ़ाएगी.

    ये हैं मोदी के 4 विकास मंत्र

    पहला अमृत स्तंभ देश की नारी शक्ति और माता बहनों का विकास

    25 साल के लिए देश का दूसरा अमृत स्तंभ हमारे भारत के किसान

    25 साल का तीसरा अमृत स्तंभ भारत के नौजवान देश की युवा शक्ति

    देश को नई उंचाई पर ले जाने का अमृत स्तंभ मध्यम वर्ग यानी मिडिल क्लास

    28 लाख पीवीटीजी आएंगे दायरे में

    प्रधानमंत्री खूंटी जिले में बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान की शुरुआत की. जिसके तहत 24,000 करोड़ रुपये की योजना आदिवासियों के कल्याण के लिए है. इस राशि से झारखंड की ट्राइबल कास्ट के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को चलाया जाएगा. विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीएम पीवीटीजी) मिशन के दायरे में लगभग 28 लाख पीवीटीजी आएंगे.

    विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख आधार है पीएम जनमन…यानि पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान। pic.twitter.com/0jBdMJnd7d

    — PMO India (@PMOIndia) November 15, 2023

    सरकार के आधिकरिक बयान के मुताबिक, मिशन के तहत पीवीटीजी क्षेत्रों में सड़क और टेलीकॉम कनेक्टिविटी, पावर, सुरक्षित घर, साफ पीने का पानी और सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच और टिकाऊ रहन-सहन के मौके जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

    इसे भी पढ़ें: राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा की जयंती पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन

    'विकसित भारत संकल्प यात्रा' #Jharkhand News City News Current News Daily News Four Amrit Pillars Developed India Sankalp Yatra jharkhand Johar Live Khunti Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज खूंटी चार अमृत स्तंभ जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा की जयंती पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे अपराधी को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.