Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान
    देश

    पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पीएम मोदी को इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान “द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया” दिया गया। PM मोदी यह अवॉर्ड पाने वाले दुनिया के पहले हेड ऑफ स्टेट या हेड ऑफ गवर्नमेंट हैं। यह सम्मान उनके इथियोपिया दौरे के दौरान दिया गया और यह उनके लिए 28वां विदेशी स्टेट अवॉर्ड है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “दुनिया की एक बहुत पुरानी और समृद्ध सभ्यता से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह अवॉर्ड उन सभी भारतीयों के लिए है, जिन्होंने भारत और इथियोपिया के रिश्तों को मजबूत किया।”

    पीएम मोदी ने इथियोपिया के पीएम अबि अहमद अली का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने साउथ अफ्रीका में G20 समिट के दौरान PM अबि ने उन्हें इथियोपिया आने का आग्रह किया था। मोदी ने कहा, “आपके प्यार और स्नेह ने मुझे सिर्फ 24 दिनों के अंदर यहां पहुंचा दिया।” PM मोदी ने भारत और इथियोपिया के बीच शिक्षा और टीचरों की भूमिका की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के कई शिक्षक इथियोपियाई विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में काम कर रहे हैं और भविष्य की पीढ़ियों को तैयार करने में योगदान दे रहे हैं।

    पीएम ने कहा, “भविष्य उन पार्टनरशिप का है जो भरोसे और विजन पर आधारित हों। भारत और इथियोपिया मिलकर ऐसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो वैश्विक चुनौतियों का समाधान ला सके और नए अवसर पैदा कर सके।” पीएम मोदी ने यह अवॉर्ड भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित किया और X पर लिखा, “मुझे ‘इथियोपिया के महान सम्मान निशान’ से सम्मानित होने पर गर्व है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।”

    Also Read : युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर, L&T कंस्ट्रक्शन की भर्ती

    PM Modi received Ethiopia's highest honor. पीएम मोदी को इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान मिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर, L&T कंस्ट्रक्शन में वैकेंसी
    Next Article रोजगार सृजन योजना के डिफॉल्टरों पर सख्ती, 31 दिसंबर तक जमा करें बकाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.