Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर, L&T कंस्ट्रक्शन में वैकेंसी
    बिहार

    युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर, L&T कंस्ट्रक्शन में वैकेंसी

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2025Updated:December 17, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोजगार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आया है। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तहत जिला नियोजनालय खगड़िया 19 दिसंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित कर रहा है। इस कैंप में देश की प्रमुख कंपनी L&T Construction Skills Training Institute 200 युवाओं की सीधी भर्ती करेगी।

    कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला नियोजनालय परिसर में चलेगा। चयनित युवाओं को पहले तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें मासिक 15,414 रुपये स्टाइपेंड, मुफ्त हॉस्टल और भोजन की सुविधा दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद भर्ती पश्चिम बंगाल के हुगली क्षेत्र में की जाएगी।

    भर्ती मुख्य रूप से तकनीकी ट्रेड्स में होगी, जिनमें फॉर्मवर्क कारपेंट्री, मेसनरी, बार बेंडिंग एंड स्टील फिक्सिंग, स्कैफोल्डिंग, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रीशियन, पाइप एंड स्ट्रक्चरल फिटर और वेल्डिंग (6G/3G) शामिल हैं। योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग है। कुछ पदों के लिए 6वीं से 12वीं पास होना पर्याप्त है, जबकि इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई जरूरी है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर निर्धारित है। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

    कैंप में शामिल होने के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। पहले से रजिस्टर्ड नहीं होने पर ऑनलाइन या जिला नियोजनालय में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना होगा। चयन साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।

    प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। यह पहल बिहार के युवाओं को कंस्ट्रक्शन सेक्टर में स्थायी और स्किल्ड रोजगार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

    Also Read : शेयर बाजार की हल्की मजबूती, सेंसेक्स 176 अंक ऊपर खुला

    A great employment opportunity for young people: L&T Construction is hiring. L&T कंस्ट्रक्शन की भर्ती युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार की हल्की मजबूती, सेंसेक्स 176 अंक ऊपर खुला
    Next Article पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सबसे बड़ा सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची का छात्र आंदोलन—सिर्फ एक परीक्षा का विवाद या वर्षों से जमा होता आक्रोश?

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.