Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»PM Modi Jharkhand Visit : पीएम मोदी पहुंचे हजारीबाग, परिवर्तन यात्रा का करेंगे समापन समारोह, 83,300 करोड़ की देंगे सौगात
    झारखंड

    PM Modi Jharkhand Visit : पीएम मोदी पहुंचे हजारीबाग, परिवर्तन यात्रा का करेंगे समापन समारोह, 83,300 करोड़ की देंगे सौगात

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2024Updated:October 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग पहुंचे. यहां मटवारी गांधी मैदान में आयोजित बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करेंगे. वहीं, 83,300 करोड़ की विभन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ समेत अन्य मंच पर मौजूद हैं. इस बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर राजधानी रांची से लेकर हजारीबाग कार्यक्रम स्थल तक सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर है. एक ओर जहां रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र को No Drone Zone घोषित किया गया है. वहीं, हजारीबाग कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट के चारों तरफ पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

    10 आईपीएस समेत 4000 फोर्स सुरक्षा में तैनात

    पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर रांची से हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से 10 आईपीएस (एक डीआईजी रैंक व 9 एसपी/कमांडेंट रैंक), 44 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर समेत 4000 फोर्स की तैनाती हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन पूर्व से हर जगहों पर सुरक्षा बल तैनात हैं. ड्यूटी के दौरान किसी भी पदाधिकारी की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी.

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

    पीएम मोदी 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका बजट 79,150 करोड़ रुपये से अधिक है. यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करेगा.

    40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन

    मोदी 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा, पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

    Also Read: गया पितृ पक्ष मेले में बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप

    300 crores 300 करोड़ 4000 forces 4000 फोर्स 83 Dharti Aba Eklavya Residential School EMRS Event Venue foundation stone laying Hazaribagh inauguration Ips Janman Projects No Drone Zone Parivartan Yatra PM modi police cantonment ranchi Security Tribal Village Utkarsh Abhiyan आईपीएस ईएमआरएस उद्घाटन एकलव्य आवासीय विद्यालय कार्यक्रम स्थल जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनमन परियोजनाएं धरती आबा परिवर्तन यात्रा पीएम मोदी पुलिस छावनी रांची शिलान्यास सुरक्षा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी जयंती पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में रक्तदान शिविर, सिविल सर्जन ने की कैंप लगाने की अपील
    Next Article ऑटो रिक्शा और कार में टक्कर, तीन लोगों की मौ’त, पांच घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.