Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी ने बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bikramganj : PM मोदी ने आज यानी शुक्रवार को बिहार के बिक्रमगंज में ₹48,520 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने न केवल बिहार के विकास को रफ्तार देने वाले दर्जनों इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए आतंकवाद और पाकिस्तान पर करारा हमला भी बोला.

    बिहार को मिली कई बड़ी परियोजनाएं

    इस दौरान पीएम मोदी ने सासाराम से पटना तक नई फोरलेन सड़क, औरंगाबाद (नबीनगर) में 2400 मेगावाट की ऊर्जा परियोजना, पटना-गया-डोभी फोरलेन, गोपालगंज रिंग रोड, सोननगर-मोहम्मदगंज तीसरी रेलवे लाइन, आरा-सासाराम फोरलेन मार्ग, वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे, बक्सर-भरौली गंगा नदी पर पुल और रामनगर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन सड़क जैसी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. रेलवे और शिक्षा क्षेत्र में भी कई घोषणाएं की गईं, जिनमें सासाराम और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, तथा जहानाबाद स्थित नवोदय विद्यालय में डॉरमेट्री और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण शामिल है.

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिखाई भारत की नई ताकत

    PM ने अपने संबोधन में हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान को चेताया. उन्होंने कहा, “आज पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति देख ली है. हमारी सेना ने कुछ ही मिनटों में पाकिस्तान के सैन्य और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. यह नया भारत है जो आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिलाने की क्षमता रखता है.” उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और बिहार के सपूत शहीद इम्तियाज अहमद को विशेष रूप से नमन किया.

    ‘स्वाभिमानी बिहार’ को विकास की सौगात

    मोदी ने बिहार के लोगों को मेहनती और स्वाभिमानी बताते हुए कहा, “हम राम को मानने वाले हैं, और जो वचन दे दिया, वह निभाकर रहते हैं. अब बिहार में टूटी सड़कें और जर्जर रेलवे इतिहास बन चुके हैं, हर ओर फोरलेन और 6 लेन का जाल बिछ रहा है.”

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक देश में 4 करोड़ लोगों को घर, 12 करोड़ को जल कनेक्शन, करोड़ों को शौचालय और पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज जैसी योजनाओं से लाभान्वित किया है.

    नक्सल और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई

    पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले देश के 125 से अधिक जिले नक्सल प्रभावित थे, जो अब घटकर 18 रह गए हैं. उन्होंने कहा कि माओवादियों का सफाया अब दूर नहीं है और शांति स्थापित होते ही विकास अपने आप शुरू हो जाता है.

    विपक्ष पर तीखा हमला

    PM ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “रेलवे में भर्ती के नाम पर गरीबों को लूटा गया. जंगलराज वालों ने गरीबों की ज़मीन हथियाई. लेकिन आज बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है. जो लोग कभी गरीबों को भूल गए, आज सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं.”

    सुरक्षा व्यवस्था रही अभूतपूर्व

    PM के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रही. एसपीजी और बिहार पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर विशेष निगरानी रखी. सभा स्थल के पास एक मिनी अस्पताल और 47 एंबुलेंस भी तैनात रहीं.

    फूलों की वर्षा के बीच पहुंचे सभा स्थल

    पीएम मोदी सभा स्थल तक खुली जीप में पहुंचे, जहां लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की. उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.

    520 crore 520 करोड़ Bihar Bihar Development Bikramganj development projects Foundation Stone government of india inauguration infrastructure projects Modi in Bihar Modi speech national security Operation Sindoor Pakistan PM modi PM मोदी power projects Prime Minister Modi railway projects road projects terrorism आतंकवाद इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स उद्घाटन ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रधानमंत्री मोदी बिक्रमगंज बिजली परियोजनाएं बिहार बिहार विकास भारत सरकार मोदी इन बिहार मोदी भाषण राष्ट्रीय सुरक्षा रेलवे प्रोजेक्ट्स रोड प्रोजेक्ट्स विकास परियोजनाएँ शिलान्यास ₹48
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कुछ के मार्ग बदले… देखें लिस्ट 
    Next Article झारखंड शराब घोटाला: IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट में याचिका दी, प्राथमिकी रद्द करने की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.