Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…
    Uncategorized

    पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जापान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : जापान में पहली बार किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की नेता साने ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्हें संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिल चुका है।

    उच्च सदन में ताकाइची को 125 वोट मिले, जबकि साधारण बहुमत के लिए 124 वोटों की जरूरत थी। इससे पहले, निचले सदन में भी उन्हें 237 वोट हासिल हुए, जो कि जरूरी 233 से ज्यादा थे।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताकाइची को जापान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए वे उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे रिश्ते हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए अहम हैं।”

    नए गठबंधन का साथ मिला

    ताकाइची को यह सफलता एलडीपी के साथ-साथ जापान इनोवेशन पार्टी के समर्थन से मिली। आखिरी वक्त में गठबंधन कर उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी।

    पूर्व पीएम इशिबा ने दिया इस्तीफा

    इससे पहले प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और उनके मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। एक साल पहले बनी उनकी सरकार अब खत्म हो गई है। बुधवार सुबह एक कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र सौंपा।

    विवादों में रही हैं ताकाइची

    64 वर्षीय साने ताकाइची को कई सामाजिक मुद्दों पर रूढ़िवादी रुख अपनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने समलैंगिक विवाह, महिला उत्तराधिकार, और विवाहित जोड़ों के अलग उपनाम जैसे सुधारों का विरोध किया है।

    Also Read :  दूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू

    अंतरराष्ट्रीय राजनीति जापान इनोवेशन पार्टी जापान चुनाव जापान प्रधानमंत्री ताकाइची विचारधारा नरेंद्र मोदी पहली महिला प्रधानमंत्री पीएम मोदी भारत जापान संबंध महिला नेतृत्व मोदी बधाई लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी शिगेरु इशिबा साने ताकाइची हिंद-प्रशांत क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूसरी इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू
    Next Article रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.