Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पीएम मोदी और बीजेपी हार मान चुके, धर्म की बात कर ध्यान भटकाने की कर रहे कोशिश: गौतम सागर राणा
    झारखंड

    पीएम मोदी और बीजेपी हार मान चुके, धर्म की बात कर ध्यान भटकाने की कर रहे कोशिश: गौतम सागर राणा

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रदेश राजद कार्यालय धुर्वा में राजद चुनाव अभियान समिति के संयोजक गौतम सागर राणा ने मंगलवार 23 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने 2024 लोकसभा आम चुनाव में राजद पार्टी की भूमिका और राज्य में गठबंधन दलों के प्रत्याशियों को समर्थन में प्रचार प्रसार के लिए 49 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. साथ ही कहा कि जिला स्तर पर लोकसभा वार कमिटी शीघ्र घोषित कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान और लोकतंत्र दो विकट परिस्थिति में है. क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मुद्दा से अलग होकर लोगों के बीच आपसी भाईचारा बिगाड़ने की बात कह रहे हैं. बीजेपी और पीएम हार मान चुके है.

    प्रचार में नींदनीय बयान दे रहे मोदी

    बीते दिनों पीएम मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान, छिंदवाड़ा सहित अन्य जगहों में अत्यंत ही निंदनीय, घिनौनी तथा नफरती बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र में कहा गया है कि इंडिया की सरकार बनेगी तब सभी का सर्वे कराकर उनकी भागेदारी तय की जाएगी. मतलब मोदी जी का कहना है कि हिंदू महिलाओं के गर्दन से मंगल सूत्र उतारकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस बयान के उपरांत चुनाव आयोग को अविलंब पीएम मोदी के ऊपर आचार संहिता का केस दर्ज करना चाहिए. चूंकि यह बयान हिंदू-मुस्लिम की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है. एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने की खुली चुनौती दे रहे हैं.

    दस वर्षों का जनता को दे हिसाब

    पीएम मोदी और भाजपा को 10 वर्षों का हिसाब जनता को देना चाहिए. बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई, महिला सुरक्षा,जवान नौजवान, युवा किसान, मजदूर सभी दिशाहीन हो गए है. भारत में भुखमरी और गरीबी मुख्य मुद्दा है. बीजेपी इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर अरबों खरबों रुपया लेकर कंबल ओढ़े घी पी रही है और पीएम दूसरे को उपदेश दे रहे कि इंडिया गठबंधन से सावधान रहना चाहिए. बीजेपी चुनाव में हार मान चुकी इसलिए अनर्गल बयानबाजी पर उतर आई है.

    नफरती मानसिकता को सफल नहीं होने देंगे

    उन्होंने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी के बराबर कुछ लोगों के पास बेहिसाब धन हो गया है. राजद बाबा साहब अम्बेडकर के विचारधारा को तोड़ने वाले बीजेपी की नफरती मानसिकता को सफल होने नहीं देगी. पीएम मोदी निम्नस्तरीय बयानों पर उतर गए हैं. राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राज्य चुनाव अभियान समिति में कुल 49 लोग शामिल हैं. साथ ही सभी प्रकोष्ठ एवं जिला अध्यक्ष/प्रकोष्ठ अध्यक्ष सभी पदेन सदस्य होंगे. आवश्यकतानुसार और लोगों का विस्तार किया जा सकता है.

    ये रहे मौजूद

    मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार,उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव आबिद अली, महासचिव मनोज पांडे, युवा अध्यक्ष रंजन कुमार, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधीर गोप, सचिव चंद्रशेखर भगत, शारदा देवी, नंदन यादव, शब्बर फातमी, साजिद आलम, जसीम अख्तर, शबनम परवीन, शालिग्राम पांडेय, शाहबाज अहमद सहित कई लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: मंडा मेला में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव, धधकते अंगारों पर चल की क्षेत्र के खुशहाली की कामना

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज गौतम सागर राणा चुनाव चुनाव अभियान समिति छिंदवाड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्य समाचार मुस्लिम रांची राजद राजस्थान लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाला: 7 मई तक बढ़ी अरविंद केजरीवाल और के कविता की न्यायिक हिरासत
    Next Article वसूली का काम करते हैं चन्द्र प्रकाश चौधरी, गिरीडीह लोकसभा में है उनका आतंक: अनूप सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.