Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने निवेश पोद्दार के साथ संबंध की बात से किया इंकार, प्रेस विज्ञप्ति के जरिये कहा – पुलिस द्वारा जप्त गाड़ी और 72 लाख रुपये होगा ठगी का
    झारखंड

    पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने निवेश पोद्दार के साथ संबंध की बात से किया इंकार, प्रेस विज्ञप्ति के जरिये कहा – पुलिस द्वारा जप्त गाड़ी और 72 लाख रुपये होगा ठगी का

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2022Updated:January 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के साथ निवेश पोद्दार की साठगांठ मामले में आज नया मोड़ आया है। इस पूरे प्रकरण में आज पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें दिनेश गोप ने स्पष्ट किया है कि निवेश पोद्दार और अन्य लोगों का पीएलएफआई से कोई संबंध नहीं है।दिनेश गोप ने कहा… “निवेश पोद्दार एवं अन्य लोगों का पार्टी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं। बेवजह का पार्टी में घसीटा जा रहा है। बरामद गाड़ी और 72 लाख रुपये उनका अपना है। कोई कारोबारी हो सकता है। हो सकता है ठगी का काम करता है। कहीं किसी को ठगा होगा। बेवजह मीडियाबाजी कर निवेश को हीरो बनाया जा रहा है। बंगलादेशी लड़की अंजली उर्फ फातिमा का सुप्रीमो से कोई संबंध नहीं है।”

    यहां याद दिला दें कि गुजरे 7 दिनों में रांची पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। रांची पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा, रूरल एसपी मो. नौशाद आलम और सिटी एसपी सौरभ की देखरेख में कुल 9 लोग पकड़ गये। पकड़े गये लोगों में निवेश कुमार, शुभम पोद्दार, ध्रुव कुमार सिंह, अमीर चन्‍द, आर्या कुमार सिंह, उज्‍जवल कुमार उर्फ लिपु, प्रवीण कुमार और सुभाष पोद्दार उर्फ सुभाष पासवान शामिल है। वहीं निवेश कुमार की प्रेमिका अंजली उर्फ लिली उर्फ फातिमा दिल्ली में पकड़ी गई। इनके पास से क्रमश: 3 लाख 50 हजार, फिर 61 लाख 31 हजार 5 सौ और फिर 12 लाख 21 हजार 710 रुपये नगद मिले। मतलब कुल 76 लाख रुपये जब्त किये गये थे। वहीं उम्‍दा किस्‍म के हथियार, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, विभिन्‍न कंपनियों के बहुत सारे सीम सहित कई सारे सामान मिले। पुलिस तक हक्‍का-बक्‍का रह गई, जब इनके मोबाइल फोन में कैद एक से बढ़कर एक विदेशी हथियारों की तस्‍वीरें पाई। मिले साक्ष्‍य, सबूत और तथ्‍यों के आधार पर पुलिस ने दावा किया था कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का इंटर स्‍टेट आर्म्‍स सप्‍लायर गैंग से गहरा ताल्‍लुकात है। पुलिस इस बिंदु पर आगे की कार्रवाई कर रही है। हथियार का एक फोटो ऐसा भी मिला था, जिसका इस्‍तेमाल पाक के आतंकी भी किया करते हैं।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग का अपहरण कर बलात्कार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
    Next Article 17 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.