Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 12:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड : रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व कैश व सामान जप्त
    जोहार ब्रेकिंग

    पिठोरिया बिजली ग्रिड लूटकांड : रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व कैश व सामान जप्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली ग्रिड में हुई बड़ी लूटकांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए तांबे के तार और नकद राशि भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

    सोमवार रात ग्रिड को बनाया गया था निशाना

    मालूम हो कि सोमवार देर रात अपराधियों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के सत कनादू गांव स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने एसएसटी 33/4 केवी ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और उसमें लगे करीब 1000 किलोग्राम तांबे को निकालकर फरार हो गए थे।

    लूटे हुए तांबे की कीमत करीब 10 लाख

    पुलिस और विभागीय सूत्रों के अनुसार लूटे किए गए तांबे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई थी। घटना के बाद बिजली विभाग में भी हड़कंप मच गया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि इतनी भारी मात्रा में तांबा लूट होना किसी अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं है।

    जांच में जुटी थी तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत जांच तेज कर दी थी। मामले में तकनीकी टीम की मदद ली गई थी। साथ ही अपराधियों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए थे, जिसके बाद पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिली।

    सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

    पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही थी कि लूट के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में तांबा निकालकर ले जाना आसान नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू की और आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

    सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूटे गए तांबे को कहां खपाया जाना था और इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और लूट के सामान की पूरी बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

    BREAKING : पिठोरिया बिजली ग्रिड चोरी कांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउप-राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी, रांची और खूंटी में 22 डीएसपी तैनात
    Next Article हज 2026 की तैयारी तेज, झारखंड हज समिति ने यात्रियों के लिए जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026
    गोड्डा

    गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    May 8, 2026

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026

    झारखंड में खनन संकट गहराया, 70% माइंस-क्रशर पर बंदी का खतरा

    May 8, 2026

    दिलीप दास हत्याकांड : मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू ने परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक मदद कर दिया न्याय का भरोसा

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.