Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा
    झारखंड

    वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read26
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Phensedyl
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : वाराणसी में कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप (Phensedyl) की अवैध बिक्री करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने 2023-25 के दौरान उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को लगभग 100 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई की। इनमें अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं।

    जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट कफ सिरप का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में करने वालों को अवैध रूप से उपलब्ध करवा रहा था।

    इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने शनिवार देर शाम कोतवाली थाने में 28 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रमुख आरोपी में शुभम जायसवाल और उनके पिता भोला प्रसाद के नाम शामिल हैं। प्रशासन अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है।

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच में था। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी में करीब 50 करोड़ रुपये की Phensedyl कफ सिरप की सप्लाई की।

    इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने किया। जांच में पाया गया कि विक्रेताओं के पास विक्रय का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके बाद रांची के 2 और वाराणसी के 26 थोक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    Also Read : राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

     

    रांची से सप्लाई होने का खुलासा वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे
    Next Article भारत को लगा बड़ा झटका, गिल नहीं खेलेंगे कोलकाता टेस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.