Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आई ड्रॉप की जगह फार्मासिस्‍ट ने दे दिया ईयर ड्रॉप, फिर जो हुआ…
    ट्रेंडिंग

    आई ड्रॉप की जगह फार्मासिस्‍ट ने दे दिया ईयर ड्रॉप, फिर जो हुआ…

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हमीरपुर : जिले के सुमेरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आंखों का इलाज कराने आयी एक युवती को ईयर ड्रॉप दे दिया गया. इसे डालते ही आंखों में इंफेक्शन बढ़ गया और चेहरा भी सूज गया. हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    दरअसल, हमीरपुर जिले में सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है. आए दिन मरीजों के इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आती रहती है. यहां एक युवती को आंख में दिक्कत हुई तो वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची. वहां फार्मासिस्ट ने उसे आई ड्रॉप की जगह ईयर ड्रॉप दे दिया. आंखों में डालते ही उसकी हालत खराब हो गई. चेहरे पर सूजन और आंखें बंद होने से परिजनों के होश उड़ गए. बच्ची को तुरंत आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. मामले को देख डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए.

    जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर मेंदनी गांव निवासी राजेश कुशवाहा की बेटी रोशनी (21) की शादी हाल ही में तय हुई थी. घर में उनकी शादी की तैयारियां भी हो रही हैं. इसी बीच रोशनी की आंखों में दिक्कत बढ़ गई. उसकी आंखों में लालिमा और जलन होने पर वह और उसका भाई दीपक सुमेरपुर सिटी राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचे, जहां ओपीडी में मौजूद डॉ. राहुल खरे ने उसकी आंखों की जांच की. दवा लिखने के अलावा, उन्होंने आंखों में डालने वाली एक आई ड्रॉप भी लिखीं.

    परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद फार्मासिस्टो से पर्चे में लिखी दवाएं और ड्रॉप्स ले लिए. रोशनी ने घर आते ही आंखों में ड्रॉप डाला तो उसकी आंखों में तकलीफ और बढ़ गई. उसका चेहरा सूज गया. उसकी भी आंखें बंद हो गईं. एंबुलेंस की मदद से परिजन रोशनी को अस्पताल ले गए, जहां उसने डॉक्टर को ड्रॉप दिखाया और बताया कि जैसे ही उसने इसे आंखों में डाला, उसका दर्द बढ़ गया. ड्रॉप देखकर डॉक्टर दंग रह गए, क्योंकि यह एक ईयर ड्रॉप है जिसका इस्तेमाल कान की समस्या होने पर किया जाता है.

    रोशनी के भाई अजय कुशवाह ने बताया कि फार्मासिस्ट ने उसे यह ड्रॉप दिया था, जबकि डॉक्टर ने पर्चे पर आई ड्रॉप लिखा था. डॉ. राहुल खरे ने बताया कि उन्होंने दवा के साथ पर्चे पर सिर्फ आई ड्रॉप लिखा था, लेकिन फार्मासिस्ट ने गलती से उन्हें ईयर ड्रॉप दे दिया. इसलिए लड़की की आंखों में दिक्कत बढ़ गई है. प्रयोगशाला सहायक सालिगराम ने बताया कि फार्मासिस्ट ने इस मामले में लापरवाही बरती है. वहीं, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाओं के साथ केवल आई ड्रॉप ही दिया था, जिसे रजिस्टर में दर्ज किया गया था. इस लापरवाही के वजह से गलत ड्रॉप डालने के कारण उसकी आंखों में इन्‍फेक्‍शन हो गया है. आंखों की हालत देख डॉक्टर ने रोशनी को कानपुर रेफर कर दिया है.

    नपेगा फार्मासिस्‍ट

    जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक सुरेश कुमार ने शनिवार को बताया कि रोशनी नाम की युवती की आंख में संक्रमण है. इससे उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा बढ़ गया है. बताया गया कि जांच के बाद उन्होंने उसे कानपुर रेफर कर दिया. इधर सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच सुमेरपुर पीएचसी के अधीक्षक से कराई गई है. इसमें फार्मासिस्ट की लापरवाही सामने आई है. बताया गया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय फार्मासिस्ट के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जायेगी.

    ये भी पढ़ें : …और सबजोनल कमांडर का लेवी की बात से इंकार, फिर कॉल करने वाला आखिरकार कौन?

    Country Hamirpur johar live news negligence Pharmacist Up जोहार लाइव न्यूज़ देश फार्मासिस्‍ट यूपी लापरवाही हमीरपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…और सबजोनल कमांडर का लेवी की बात से इंकार, फिर कॉल करने वाला आखिरकार कौन?
    Next Article श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.