धनबाद: कोडा़डीह में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ जलयात्रा के साथ हुआ. इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह भी मौजूद रहे. यात्रा कोडा़डीह मंदिर परिसर यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर कतरी नदी लिलौरी मंदिर पहुंचा. फिर मंत्रोच्चारण के साथ जल भर कर पुनः यज्ञ मंडप के पास आकर यात्रा सम्पन्न हुआ. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बता दें कि यज्ञ का आचार्य नवीन पाण्डेय के देख-रेख में होगी. इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आती है. साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव सिंह, यज्ञ यजमान सुखदेव शर्मा, राम चन्द्र शर्मा, काली शर्मा, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष मिट्ठू रजवार, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदिप सिंह, रवि शर्मा, गोकुल शर्मा, सुभाष सिंह आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित हुए.
श्री श्री 108 श्री हनुमंत महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकली कलश यात्रा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleआई ड्रॉप की जगह फार्मासिस्ट ने दे दिया ईयर ड्रॉप, फिर जो हुआ…
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

