Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका खारिज
    देश

    दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

    मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

    दिल्ली उच्च न्यायालय में सदरे आलम ने जनहित याचिका दायर कर श्री अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति को कानून के खिलाफ बताते हुए चुनौती दी थी।

    श्री अस्थाना 31 जुलाई 2021 को अपने मूल कैडर की सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे ठीक पहले 27 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके कैडर में बदलाव के साथ-साथ सेवा विस्तार और फिर दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया।

    याचिका में गृह मंत्रालय के 27 जुलाई के आदेश को चुनौती दी गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    इस मामले में सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) नामक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने एक हस्तक्षेप याचिका दायर की थी।

    श्री भूषण ने इससे पहले उच्चतम न्यायालय में भी राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती दी थी।

    उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार, श्री अस्थाना और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

    गृह मंत्रालय ने श्री अस्थाना के अपने मूल कैडर से सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले उन्हें सेवा विस्तार के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया था। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि दिल्ली की विशेष परिस्थितियों, सुरक्षा संबंधी भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए श्री अस्थाना के अनुभव के मद्देनजर उनका सेवा विस्तार एवं दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति का फैसला कानून के दायरे में लिया गया। इससे पहले भी आठ आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर इसी प्रकार की गयी थी।

    सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सदरे आलम का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील बीएस बग्गा ने उच्चतम न्यायालय के ‘प्रकाश सिंह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया’ मामले में फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री अस्थाना की सेवानिवृत्ति से चार दिन पूर्व सेवा विस्तार और दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति कानून के खिलाफ है।

    केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क देते हुए कहा कि ‘प्रकाश सिंह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया’ श्री अस्थाना की पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्ति के मामले में लागू नहीं होता। उन्होंने तर्क दिया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है जबकि ‘प्रकाश सिंह बनाम यूनियन ऑफ इंडिया’ मामले में राज्यों के पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति से संबंधित फैसला है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, 2 से 18 तक को कोवैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी
    Next Article अमित खरे होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए सलाहकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.