Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड में PDS डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, दी हड़ताल पर जाने की धमकी
    Uncategorized

    झारखंड में PDS डीलरों को नहीं मिल रहा कमीशन, दी हड़ताल पर जाने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2025Updated:June 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड के लोगों को इस महीने PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाला राशन नहीं मिल सकता। राज्य के 25 हजार से ज्यादा राशन डीलरों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हड़ताल पर जाने की बात कही है।

    PDS डीलरों का आरोप है कि सरकार ने पिछले एक साल से उनका कमीशन नहीं दिया है। दिसंबर से अब तक 6 महीने का कमीशन बकाया है साथ ही कोरोना काल का भी पैसा अभी तक नहीं मिला। कुल मिलाकर सरकार पर डीलरों का करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।

    राशन डीलरों को हर क्विंटल राशन पर 150 रुपये कमीशन मिलता है लेकिन महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक हालत खराब हो गई है।

    डीलरों ने यह भी बताया कि राशन बांटने वाली मशीनों (पॉश मशीन) में बार-बार खराबी आती है और सर्वर भी ठीक से काम नहीं करता। इससे लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पाता और डीलरों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

    डीलरों की ओर से कई बार विभागीय मंत्री और अफसरों को ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब सभी डीलर तालाबंदी और हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

    अगर डीलर हड़ताल पर चले जाते हैं तो झारखंड के लाखों लोगों को इस महीने राशन नहीं मिलेगा। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी परेशानी होगी।

    डीलरों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल तय है। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

    Also read: MGM के नये अस्पताल में आए जंग लगे हुए बेड, प्राचार्य ने लिया एक्शन

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार तकनीकी सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाई
    Next Article मुजफ्फरपुर में मिला पांच कार्टून विदेशी शराब, तस्कर और मुखिया पति गिरफ्तार

    Related Posts

    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.