Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू
    बिहार

    पटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना साइंस कॉलेज अब मल्टीडिसिप्लिनरी मॉडल की ओर कदम बढ़ा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बीए (Arts) और बीकॉम (Commerce) कोर्स शुरू करने के लिए पटना विश्वविद्यालय को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल से स्वीकृति मिलने के बाद यह प्रस्ताव आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा।

    साथ ही, कॉलेज ने 4 साल के इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स (BSc–BEd) शुरू करने का भी प्रस्ताव भेजा है। इस कोर्स को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) से मंजूरी मिलकर चलाया जाएगा। सभी नए कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में होंगे।

    कॉलेज प्रशासन का कहना है कि नए संकाय शुरू होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और NAAC ग्रेड में सुधार होगा। एनईपी 2020 के तहत मल्टीडिसिप्लिनरी शिक्षा पर जोर है। फिलहाल साइंस कॉलेज सिर्फ साइंस का कॉलेज है, जबकि अन्य कॉलेजों में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकाय होने से उनका ग्रेड बेहतर है।

    कॉलेज परिसर में जल्द ही नया साइंस ब्लॉक तैयार होगा, जिससे पीजी विभागों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा और पुराने भवनों में नए आर्ट्स और कॉमर्स विभाग स्थापित किए जाएंगे।

    प्राचार्या प्रो. अलका ने कहा कि विश्वविद्यालय और एनईपी के सुझाव के अनुसार आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

     

    Commerce and Integrated BEd courses Patna Science College to start Arts
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधुर्वा से आगे बढ़ेगा स्मार्ट सिटी का दायरा, HEC की 500 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की तैयारी में सरकार
    Next Article RJD की हार पर संजय यादव की टीम पर उठे सवाल!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी की मौजूदगी में मंत्री ले रहे शपथ… देखें LIVE

    May 7, 2026
    Latest Posts

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    लूट, हत्या और ठगी मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

    May 9, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    May 9, 2026

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.