Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»RJD की हार पर संजय यादव की टीम पर उठे सवाल!
    बिहार

    RJD की हार पर संजय यादव की टीम पर उठे सवाल!

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2025Updated:November 25, 2025No Comments2 Mins Read37
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद RJD ने अपनी अंदरूनी समीक्षा शुरू की। इस समीक्षा में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। सबसे बड़ी बात यह रही कि चुनाव अभियान जमीन पर नहीं, बल्कि एक पेड टीम के भरोसे चल रहा था। इस टीम की कमान तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के हाथों में थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि इसी वजह से संगठन और प्रत्याशियों के बीच समन्वय टूट गया, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

    स्थानीय नेताओं को किनारे, पेड टीम को पूरा नियंत्रण

    समीक्षा में जिलास्तरीय नेताओं ने कहा कि उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति बनाने का सारा काम संजय यादव की टीम कर रही थी। जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के नेताओं को न तो बुलाया गया और न उनकी सलाह ली गई। कई कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गए क्योंकि उन्हें निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस टीम ने 33 विधायकों को बेटिकट कर दिया। इससे नाराज कई विधायक दूसरे दलों में चले गए या निर्दलीय उम्मीदवार बन गए, जिससे पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

    जमीन से दूरी और नेताओं का मनोबल टूटा

    नेताओं ने कहा कि किसी भी जिले का नेता सीधे तेजस्वी यादव से संपर्क नहीं कर पा रहा था। अगर संपर्क भी होता, तो बातचीत मुश्किल थी क्योंकि हर समय टीम के सदस्य मौजूद रहते थे। इससे जमीन से आई रिपोर्ट तेजस्वी तक नहीं पहुँच पाई। कुछ नेताओं का आरोप था कि जिन लोगों को टिकट मिला, उनमें कई को राजनीति की समझ ही नहीं थी। इससे उम्मीदवार चयन में गड़बड़ी और संगठन की कमजोरी दिखी।

    परिवार में कलह और प्रचार में बाहरी टीम का असर

    चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव का निष्कासन और रोहिणी आचार्य की नाराजगी भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली रही। इसके साथ ही प्रचार के लिए हरियाणा और दिल्ली से आए यूट्यूबरों पर निर्भर रहना संगठन को और कमजोर कर गया। ‘माई–बहिन योजना’ जैसे महत्वपूर्ण अभियान भी स्थानीय नेताओं के बजाय बाहरी टीम को दिए गए। समीक्षा में यह आरोप भी सामने आया कि इन टीमों ने पैसे लेकर काम किया।

    चुनावी वादों का असर नहीं

    RJD के कुछ वादे जैसे “हर घर नौकरी” जनता को अव्यावहारिक लगे। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बिजली बिल छूट जैसी घोषणाएं सरकार पहले ही लागू कर चुकी थी, जिससे RJD के वादों का असर कम हुआ।

    Also Read : पटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू

    RJD undertakes internal review after Bihar Assembly election defeat: Several startling facts emerge RJD की हार पर संजय यादव की टीम पर उठे सवाल RJD's defeat raises questions on Sanjay Yadav's team बिहार चुनाव में हार के बाद RJD में अंदरूनी समीक्षा : कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए बिहार विधानसभा चुनाव में घर बैठे मतदान की सुविधा : कैसे करें आवेदन... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना साइंस कॉलेज में आर्ट्स, कॉमर्स और इंटीग्रेटेड BEd कोर्स होंगे शुरू
    Next Article पटना के कदमकुंआ में बाइक सवारों ने की गो’लीबारी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.