Jamshedpur : जमशेदपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत होने से हडकंप मच गया, घटना साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी स्थित नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर की है जहां पथरी के ऑपरेशन के बाद एक 50 साल के मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।
मरीज की पहचान और ऑपरेशन की जानकारी
मृतक की पहचान 50 साल के पोरेस भगत, पोटका, आसनबनी के रहने वाले के रूप में हुई है। उन्हें किडनी में स्टोन की समस्या थी। अपने ऑपरेशन के लिए वे बाराद्वारी स्थित नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर पहुंचे और डॉ डीके मिश्रा से मिले। गुरुवार को मरीज अस्पताल में भर्ती हुए और शुक्रवार दोपहर को उनका ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद स्थिति बिगड़ी
शनिवार को पोरेस भगत की तबियत अचानक खराब होने लगी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और पेट फूलने लगा। परिजन ने तुरंत मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने आश्वासन दिया कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन बीती देर रात मरीज की मौत हो गई।
परिजनों का गुस्सा और पुलिस का हस्तक्षेप
मौत की खबर के बाद परिजन और स्थानीय लोग भड़क गए और अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। लोगों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में वार्ता करके स्थिति को शांत कराया।
प्रशासन और अस्पताल की प्रतिक्रिया
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पूरी कोशिश की जाएगी कि आवश्यक कार्रवाई समय पर हो। पुलिस ने भी कहा कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : गोड्डा के छात्रों को बड़ी सौगात, बोआरीजोर में बनेगा नया डिग्री कॉलेज

