Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»मनोज बाजपेयी के National Award मिलने पर पंकज त्रिपाठी ने जताई खुशी, बोले- ‘नेशनल अवॉर्ड के लाइन लागल रहे’
    मनोरंजन

    मनोज बाजपेयी के National Award मिलने पर पंकज त्रिपाठी ने जताई खुशी, बोले- ‘नेशनल अवॉर्ड के लाइन लागल रहे’

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो अपनी अदाकारी से हर किसी को लुभा लेते हैं. हाल ही में उन्हें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. एक्टर को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘भोंसले’ के लिए दिया गया. दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मनोज बाजपेयी को सम्मानित किया. उन्हें ये अवॉर्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास बधाई उनके दोस्त और स्टार पंकज त्रिपाठी ने दी है. भोजपुरी में बधाई देकर पंकज ने महफिल लूट ली.

    मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देता है. मौका 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का था तो उन्होंने मनोज को बधाई ऐसी दी कि सोशल मीडिया पर लोग गदगद हो गए.

    पंकज ने एक ट्वीट करते हुए अपनी भोजपुरी भाषा में लिखा, ‘भैया बधाई. नेशनल अवॉर्ड की लाइन लगी रहे. जय हो’.

    मनोज बाजपेयी ने इसके जवाब में भोजपुरी भाषा में रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारी बधाई पढ़कर काफी अच्छा लगा. जल्दी ही मिलते हैं. बहुत सारा स्नेह.’

    पंकज त्रिपाठी के ट्वीट पर मनोज बाजपेयी ने किया रिप्लाई.

    मनोज बाजपेयी के अलावा बेस्ट एक्टर के लिए धनुष को ‘असुरन’, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए विजय सेतुपति को फिल्म ‘सुपर डीलक्स’, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को ‘द ताशकंद फाइल’ के लिए और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को दिया गया है.

    मनोज बाजपेयी ने अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है. ये सभी किरदार एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे, लेकिन सभी काफी दमदार थे. ‘अलीगढ़’, ‘बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन’, ‘ट्रैफिक’, ‘सात उचक्के’, ‘नाम शबाना’, ‘सरकार 3’ , ‘रुख’ , ‘अय्यारी’ जैसी कई फिल्मों ने मनोज को लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बसा दिया. फिल्मों के अलावा मनोज बाजपेयी ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया. साल 2019 में आई ‘द फैमिली मैन’ लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन ने भी धमाल मचाया और मनोज को ओटीटी में भी विजेता साबित कर दिया.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में महिला ने दिया 7 बच्चों को जन्म, अबतक 6 की हुई मौत
    Next Article ड्रग्‍स केस: मुश्किल में समीर वानखेड़े, मुंबई पुलिस ने शुरू की 25 करोड़ डील की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.