Patna : बिहार परिवहन विभाग ने सार्वजनिक बस, ऑटो और टैक्सी के लिए अब तक का सबसे सख्त निर्देश जारी किया है। राज्य के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि 31 दिसंबर के बाद बिना पैनिक बटन और वीएलटीडी (VLTD) से लैस कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता।
मंत्री ने चेतावनी दी है कि 1 जनवरी से नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने पर वाहन के चालान काटे जाने के साथ-साथ फिटनेस सर्टिफिकेट रद्द किया जाएगा। बैठक में यह भी सामने आया कि राज्य में पंजीकृत 1,24,962 सार्वजनिक वाहनों में से केवल 46 प्रतिशत में वीएलटीडी उपकरण लगे हैं, और उनमें से भी कई उपकरण केवल कागजों में सक्रिय हैं। परिवहन विभाग ने कहा है कि 31 दिसंबर तक यदि वीएलटीडी रिचार्ज नहीं किया गया, तो कार्रवाई होगी।
परिवहन विभाग का कहना है कि पैनिक बटन और वीएलटीडी के अनिवार्य होने से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, विशेषकर महिला यात्रियों के लिए, और सड़क परिवहन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
Also Read : बेगूसराय में JDU छात्र नेता को गो’ली मारी, हालत गंभीर


