Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू: दो जेजेएमपी नक्सली गिरफ्तार,बड़ी संख्या में हथियार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू: दो जेजेएमपी नक्सली गिरफ्तार,बड़ी संख्या में हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मेदिनीनगर- पलामू पुलिस को जेजेएमपी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दो नक्सलियों के गिरफ्तारी के साथ ही बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया गया। बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में डीआईजी विपुल शुक्ला ने बताया कि पलामू एसपी अजय लिंडा को जेजेएमपी के रविन्द्र पासवान उर्फ डीजीएम व बाबूलाल राम के बारे में जानकारी मिला था। जिसके बाद मंगलवार को रात आठ बजे के करीब हैदरनगर थानाक्षेत्र के वंशीधर गाँव से दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिस्तौल,संगठन का पर्चा व चोरी का बाइक मिला। पूछताछ में नक्सलियों ने महुडंड के पास करई जंगल में हथियार छिपा कर रखने की जानकारी दी। हथियारों के बरामदगी के लिए पुलिस व सीआरपीएफ का संयुक्त छापेमारी अभियान चला। जिसमें अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह, हुसैनाबाद एसडीपीओ विजय कुमार, सीआरपीएफ सहायक समादेष्टा रूपेश कुमार, हुसैनाबाद इंस्पेक्टर रासबिहारी लाल, हैदरनगर थाना प्रभारी निर्भय कुमार, उपेंद्र कुमार सहित जवान शामिल थे। करई जंगल से चार राइफल, गोली, छह सेट वर्दी व जेजेएमपी का पर्चा बरामद हुआ। गिरफ्तार रविन्द्र पर 17 सीएलए एक्ट, हत्या, लूट सम्बंधित पांच मामले हैदरनगर व हुसैनाबाद थाना में दर्ज है। वर्ष 2014 में हुसैनाबाद के गौरिऔटा गांव निवासी उमेश पासवान का मुंडी काटकर हत्या किया था। नक्सली बाबूलाल पर हैदरनगर में दो मामले दर्ज हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अजय लिंडा, सीआरपीएफ 134 कमांडेंट एडी शर्मा मौजूद थे।

    #Crime news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउच्चतम न्यायालय से फिलहाल पी चिदम्बरम को नहीं मिली अंतरिम राहत
    Next Article महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वावलंबन है सरकार का लक्ष्य : रघुवर दास

    Related Posts

    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.