Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू सांसद बीडी राम की तबीयत जुलूस के दौरान बिगड़ी, इलाज के बाद घर लौटे
    झारखंड

    पलामू सांसद बीडी राम की तबीयत जुलूस के दौरान बिगड़ी, इलाज के बाद घर लौटे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के सांसद बीडी राम शनिवार को जुलूस के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े। वे भाजपा समर्थित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल थे और मेदिनीनगर में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार खुले वाहन में शहर का भ्रमण करते हुए सांसद को चक्कर आया और वे गाड़ी में ही गिर पड़े। सांसद की गिरने की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें संभालते हुए डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल पहुंचाया।

    जुलूस में शामिल थे परिवार और विधायक

    सांसद बीडी राम अपनी बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया और मेयर अरुणा शंकर के साथ विजय जुलूस में थे। जुलूस दोपहर करीब 12 बजे मेयर आवास से बाजे-गाजे के साथ शुरू हुआ। जुलूस नावाटोली से सद्दीक मंजिल चौक होते हुए मुख्य बाजार तक गया।

    अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति सामान्य

    अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सांसद की स्थिति सामान्य है और उन्हें खतरे से बाहर माना गया। कुछ देर बाद सांसद को छुट्टी दे दी गई और वे अपने शांतिपुरी आवास लौट गए। बीडी राम ने मिलने आए लोगों को बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने का कारण तेज धूप थी। सांसद के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक अस्पताल पहुंचे।

    2014 से लगातार तीसरी बार पलामू से सांसद

    बीडी राम वर्ष 2014 से लगातार तीसरी बार पलामू से सांसद हैं। सांसद की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना से जुलूस में शामिल लोग चिंतित हुए, लेकिन राहत की बात यह रही कि चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।

    Also Read : जामताड़ा होकर चलेगी आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, होली में यात्रियों को मिलेगी राहत

    Alok Chaurasia Aruna Shankar BD Ram Bjp dizziness Dr. Rahul Agarwal health hospital hospital treatment Jharkhand news Lok Sabha MP Medininagar MP fall incident Palamu MP political news Smita Ram strong sunlight unwell victory procession अरुणा शंकर अस्पताल अस्पताल इलाज अस्वस्थ आलोक चौरसिया चक्कर आना झारखंड न्यूज डॉ. राहुल अग्रवाल तेज धूप पलामू सांसद बीडी राम भाजपा मेदिनीनगर राजनीतिक खबर लोकसभा सांसद विजय जुलूस सांसद गिरने की घटना स्मिता राम स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली में रेल यात्रियों को राहत : जामताड़ा रूट से आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
    Next Article बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व : होली की पौराणिक कथाएं जो आज भी देती हैं संदेश

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.