Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पालमू : सीएम हेमंत सोरेन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- झारखंड के खदानों को लूट रही केंद्र
    झारखंड

    पालमू : सीएम हेमंत सोरेन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- झारखंड के खदानों को लूट रही केंद्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पालामू: पलामू में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के खदानों को लूट रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी झारखंड के कोल खदानों की नीलामी की गई. सरकार ने केंद्र से खदानों की नीलामी नहीं करने का आग्रह किया था, बावजूद कोल खदानों की नीलामी हुई है.

    हेमंत सोरेन ने मंच से घोषणा किया कि झारखंड में माइनिंग करने वाली कंपनियों को 75 प्रतिशत स्थनीय मजदूरो को रखना होगा. स्थानीय मजदूर नहीं रखने वाली कंपनी को काम नहीं करने दिया जाएगा. हेमंत सोरेन ने मंच से करीब 27 मिनट तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य के कई मुद्दों पर बोला.20 वर्षों तक झारखंड भगवान भरोसे रही है.

    उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है. कोरोना काल में राज्य को काफी नुकसान हुआ है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में राइस मिल नहीं है. राज्य में 14 राइस मिल खोले जाने हैं, इसके लिए टेंडर निकलने वाला है.

    सीएम ने नौकरी के बदले स्वरोजगार की सलाह
    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने कहा कि लोग नौकरी और व्यापार पैसे के लिए करते हैं. नौकरी के पीछे नहीं भागना चाहिए बल्कि स्वरोजगार के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के बाहर से भारी मात्रा में अंडे खरीदती है, राज्य में लोग मुर्गी पालन करें और अंडे का उत्पादन करें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू प्रमंडल के लिए कई योजनाओं की घोषणा की.

    मंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर पेयजल आपूर्ति योजना के फेज 2 की स्वीकृति अगले कैबिनेट में मिलेगी. जबकि रांची विंढमगंज नेशनल हाईवे को भी जल्द ही फोरलेन किया जाएगा. जबकि पलामू को सोन से जोड़ने की पाइप लाइन योजना का डीपीआर तैयार हो गया है. हेमंत सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि पलामू में धान की खरीद टैक्स और लैंपस के माध्यम से किया जाएगा. धान खरीद के बाद अविलंब किसानों के खाते में पैसे का भुगतान किया जाएगा.

    सीएम ने बीजेपी विधायकों की मौजूदगी पर ली चुटकी
    सीएम हेमंत सोरेन ने मंच पर भाजपा विधायकों की मौजूदगी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा मंच कहीं देखा है जहां विपक्ष की बातें सुनी जाती हैं. भाजपा विधायक द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर बोलते हुए सीएम मे कहा कि ट्रांसफार्मर की समस्या अगले 15 दिनों में खत्म कर दी जाएगी, जबकि लेस्लीगंज अनुमंडल को लेकर कई कदम उठाए जाएंगे.

    868 करोड़ की परिसंपत्ति का हुआ वितरण, कई को दिया गया रोजगार
    आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में 868 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर कहा कि पलामू प्रमंडल में 1.80 लाख आवेदन मिले हैं, जिसमें से 1.20 लाख आवेदनों का निष्पादन हुआ है. कई समस्याओं को राज्य स्तर पर समाधान किया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हंगामा, विधायक के अंगरक्षक ने बीजेपी नेता को पीटा
    Next Article झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने राज्यपाल को राजभवन में ज्ञापन सौंपा

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.