Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ : बालू का हो रहा था अवैध उठाव, एसडीओ ने मारा छापा, 14 ट्रैक्टर जब्त
    झारखंड

    पाकुड़ : बालू का हो रहा था अवैध उठाव, एसडीओ ने मारा छापा, 14 ट्रैक्टर जब्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    पाकुड़ : अवैध बालू के उठाव पर रोक के प्रशासन के दावे की पोल शुक्रवार को बांसलोई नदी स्थित ग्वालपाड़ा एवं बाबुपुर बालू घाट में खुल गयी। थाने से कुछ ही दुरी पर बांसलोई नदी से हो रहे बालू के अवैध उठाव की मिली सूचना पर एसडीओ प्रभात कुमार ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाबुपुर, ग्वालपाड़ा सहित कई बालू घाटो से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर रहे ट्रैक्टरो को जप्त किया गया। अचानक हुई छापेमारी से कई ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर भाग खड़े हुए। की गयी छापेमारी में 14 ट्रैक्टरो को जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि प्रकाश सदलबल मौजूद थे। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि डीसी को यह सूचना मिली थी कि बांसलोई नदी स्थित पाकुड़ महेशपुर पुल के नीचे बालू माफियाओ द्वारा अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है। मिली इसी सूचना पर डीसी ने छापेमारी का निर्देश दिया था। एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि छापेमारी में 14 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। उन्होने बताया कि जप्त किये गये ट्रैक्टरो के मालिक एवं चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि पुल के नीचे से पांच सौ मीटर की दुरी के बाद ही बालू उठाव करने की अनुमति दी जायेगी। यहां उल्लेखनीय है कि एनजीटी के निर्देश पर बालू का उठाव 15 अक्टुबर तक बंद है। थाना से कुछ ही दुरी पर बांसलोई नदी के कई घाटो से हो रहे बालू के उठाव को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे है। एसडीओ द्वारा की गयी छापेमारी के बाद लोगो में यह चर्चा जोरो पर थी कि आखिर बालू माफिया किसकी सह पर प्रतिबंध के बावजुद बालू का उठाव कर रहे थे।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समारोह में 51 हजार किसानों के खातों में दी गई 26 करोड़ रुपये की राशि
    Next Article दुमका : योग्य लाभुकों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिला : डीसी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.