Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो की दर्दनाक मौ’त
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो की दर्दनाक मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टक्कर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार के औरंगाबाद में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं एक इंटरमीडिएट का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद में एनएच-139 पर ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर के पास की है. मृतकों में सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के फेसर गांव निवासी सुनील यादव का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और कुटुंबा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अखिलेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल हैं. हिमांशु अपने घर का इकलौता बेटा था. घायल पिपरा गांव निवासी सुशील सिंह का 16 वर्षीय पुत्र मौसम कुमार है.

    मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु और मौसम दोनों इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए ओबरा थाना क्षेत्र के महसू गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे. राहुल महसू गांव में ही अपनी मौसी के घर रहता था. हिमांशु और मौसम का कमरा राहुल की मौसी के घर के बगल में ही था. शुक्रवार की सुबह राहुल बाइक से हिमांशु और मौसम को ओबरा के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर छोड़ने जा रहा था. इस दौरान बाइक राहुल चला रहा था. जैसे ही वह ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर सड़क सुरक्षा रोकथाम समिति के सदस्य पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा ले गए. हालांकि, अस्पताल पहुंचने में काफी देर हो चुकी थी. इससे पहले ही राहुल की मौत हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हिमांशु और मौसम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन हिमांशु को सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने नब्ज जांचने के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया. अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया.

    परिजनों ने किया हंगामा

    मृतक हिमांशु के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर डॉक्टर ड्यूटी पर होते तो घायल राहुल की मौत नहीं होती. हंगामे की सूचना अस्पताल कर्मियों ने ओबरा थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. इसके बाद ओबरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

    वहीं मामले में ओबरा थानाध्यक्ष का कहना है कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई है. एक अन्य इंटरमीडिएट का छात्र भी घायल हुआ है. पुलिस ने राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. मृतक हिमांशु के परिजनों का नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में बयान दर्ज कर हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम कराया है. अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है.

    वहीं हिमांशु के परिजनों ने बताया कि हिमांशु घर का इकलौता चिराग था. हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दोनों मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है.

    Also Read :  ‘SEIL’ 1966 से राष्ट्रीय एकता को कर रहा है सुदृढ़ : राज्यपाल

    Akhilesh Singh Aurangabad Bihar bike collision deceased Devkali village Himanshu Kumar injured intermediate student Mausam Kumar. NH-139 Obra Police Station Only Son Pipra village Rahul Kumar Shiva temple Sunil Yadav Sushil Singh tragic death अखिलेश सिंह इकलौता बेटा इंटरमीडिएट छात्र एनएच-139 ओबरा थाना औरंगाबाद घायल दर्दनाक मौत देवकली गांव पिपरा गांव बाइक टक्कर बिहार मृतक मौसम कुमार. राहुल कुमार शिव मंदिर सुनील यादव सुशील सिंह हिमांशु कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला
    Next Article नहीं थम रहा हैं जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला, बिष्टुपुर में हुई 15 लाख की चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.