Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला
    झारखंड

    हेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2025Updated:February 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एआईएमआईएम नेता बाबर खान द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब जमशेदपुर न्यायालय में दाखिल किया है। उन्होंने लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं और शिकायतवाद में आरोप मनगढ़ंत और राजनीतिक लाभ के लिए लगाए गए हैं। 

    सरमा के अधिवक्ताओं ने जवाब में बताया कि वादी बाबर खान खुद एआईएमआईएम पार्टी की टिकट पर जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे। सरमा आम चुनाव में राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दे पर अपनी बातों को रख रहे थे और कहीं से भी नफरत को बढ़ावा नहीं दिया।

    अदालत को बताया गया है कि समाचार पत्र को उद्धृत किया गया है जो कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोप गठित करने के लिए आवश्यक कानूनी दायरे को पूरा नहीं करता है। ऐसे में शिकायत वाद को खारिज कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि कार्रवाई का आधार स्थापित करने में वादी असफल और आरोप पूरी तरह से अस्पष्ट हैं।

    सरमा की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता लाल अजीत कुमार अंबष्ट, अधिवक्ता ए चौधरी एवं अधिवक्ता एस रहमतुल्लाह ने 14 पन्नों का जवाब बीएनएनएस की धारा 223 के तहत दाखिल किया है। जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार की अदालत को बताया गया है कि आरोपी-जवाबकर्ता असम के मुख्यमंत्री हैं। वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं।

    शिकायतवाद में आरोप मनगढ़ंत और केवल सस्ती लोकप्रियता एवं राजनीतिक लाभ के इरादे से लगाये गये हैं। शिकायतवाद में कोई ठोस तथ्य नहीं है, जिनके आधार पर आरोप साबित हो सके। जवाबकर्ता के वक्तव्य से कहीं भी लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ, न विद्वेष को बढ़ावा मिला और ना ही सामाजिक अव्यवस्था उत्पन्न हुई।

    विधानसभा चुनाव के दौरान छह नवंबर 2024 को बाबर खान ने हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद न्यायालय में दायर किया था। इसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए असम के मुख्यमंत्री को चार नवंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

    Read also: झारखंड के हज यात्रियों को जमा करना होगा अपना पासपोर्ट, जानें क्यों

    hemanta biswa sarma jharkhand court News News Update oddisa news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर Online Shopping में ठगे गए हैं, तो यहां करें COMPLAIN
    Next Article सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.