Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ऑपरेशन गोल्डन डॉन : डीआरआई ने 101 किलो सोना जब्त किया, कीमत करीब 51 करोड़, मुंबई-पुणे और पटना में कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन गोल्डन डॉन : डीआरआई ने 101 किलो सोना जब्त किया, कीमत करीब 51 करोड़, मुंबई-पुणे और पटना में कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने देशभर में चलाए गए अभियान में करीब 101 किलो सोना जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिंडिकेट को भारत-नेपाल सीमा से ऑपरेट किया जा रहा था। इसे सूडानी नागरिकों के जरिए संचालित किया जा रहा था। इस दौरान लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य की 101.7 किलोग्राम पीली धातु जब्त की गई। 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

    भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया गया सोना
    एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया था। जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें सात सूडानी नागरिक और तीन भारतीय शामिल हैं। अभियान का नाम ‘ऑपरेशन गोल्डन डॉन’ रखा गया था। डीआरआई की कार्रवाई के दौरान 1.35 करोड़ रुपये से अधिक के भारतीय और विदेशी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि जब्त सोना ज्यादातर पेस्ट के रूप में जब्त किया गया। इसे भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से पटना लाया गया। इसके बाद ट्रेनों या हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया। इसे बड़े पैमाने पर मुंबई ले जाया गया था।

    तीन लोगों को पटना से पकड़ा
    उन्होंने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने रविवार देर रात तीन सूडानी नागरिकों को पकड़ा। यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब वे पटना रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सोने का पेस्ट में 37.126 किलोग्राम वजन का सोना था। इसे 40 पैकेट में छिपाकर रखा गया था। इसे दो सूडानी नागरिकों के पास से बरामद किया गया था, जिन्होंने इसे स्लीवलेस जैकेट की विशेष रूप से बनाई गई पॉकेट में छुपाया था।

    दो महिलाएं पुणे से गिरफ्तार
    उन्होंने बताया कि तीसरा विदेशी नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी गतिविधियों का समन्वय करने वाला और तस्करी किए गए सोने के परिवहन की व्यवस्था करने वाला एक हैंडलर था। इसके अलावा दो सूडानी महिलाओं के दूसरे सेट को सोमवार को पुणे में पकड़ा गया, जब वे 5.615 किलोग्राम तस्करी के सोने के साथ एक बस में हैदराबाद से मुंबई जा रही थीं। जब्त की गई पीली धातु मिश्रित रूप में थी और हैंडबैग में छिपाई गई थी।

    दो सूडानी नागरिकों को मुंबई में दबोचा
    अधिकारी ने बताया कि पटना से मुंबई की यात्रा कर रहे दो सूडानी नागरिकों के तीसरे समूह को सोमवार को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उनके पास से 38.76 किलोग्राम सोना और 40 पैकेट में छिपाकर रखा गया सोने का पेस्ट बरामद किया गया। कुल मिलाकर डीआरआई ने 51 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 101.7 किलोग्राम सोना, 74 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा और 63 लाख रुपये भारतीय नोट जब्त किए। आगे की जांच जारी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबार बालाओं के साथ ठुमका लगाना पड़ा भारी, चितरंजन जीआरपी थानेदार सस्पेंड
    Next Article बिहार : समस्तीपुर में बैंक में लूटपाट करने आया एक अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.